{"_id":"5bc0f0a3bdec22693e5a2ff0","slug":"191539371171-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता में काशीपुर और जसपुर पहलवानों का दबदबा रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता में काशीपुर और जसपुर पहलवानों का दबदबा रहा
Updated Sat, 13 Oct 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
काशीपुर में जिला स्तरीय विद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता में काशीपुर और जसपुर के पहलवानों का दबदबा रहा। शुक्रवार को द्रोणसागर स्थित महावीर अखाड़ा में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि बीईओ आरएस नेगी व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी विजेंद्र चौधरी ने किया। प्रतियोगिता में काशीपुर, जसपुर, गदरपुर, रुद्रपुर, खटीमा के 52 पहलवान हिस्सा ले रहे हैं। सब जूनियर 32 किग्रा भार वर्ग में रुद्रपुर के विजय कुमार, काशीपुर के 35 किलों वर्ग में विशाल, 38 किलो में विकास, 41 किलो में रितिक 49 किलो में राशिद, जसपुर के 45 किग्रा में आदित्य, 55 किलो में आकर्ष, रुद्रपुर के 60 किलो में मो. आरिफ ने प्रथम स्थान हासिल किया। जूनियर वर्ग काशीपुर के 42 में संदीप, 50 में शुभम, 54 में धीरेंद्र, जसपुर के 63 में शिवम कुमार, 69 में रवि, 85 में धीरेंद्र, खटीमा के 58 में आनंद सिंह, 76 में अभिषेक प्रथम रहे। सीनियर वर्ग में जसपुर के 50 किग्रा में मोहित कुमार, 74 में शिवकुमार, 84 में निशांत गुर्जर, काशीपुर के 55 किग्रा में विकास, 60 में हेमंत, ग्रीको में जसपुर के 51 जुल्फकार, 55 में सुमित कुमार, काशीपुर के 56 किग्रा में अरुण कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में चीफ कोच उत्तराखंड पुलिस वीरेंद्र यादव, नसीम पहलवान रहे। जिला खेल समन्वयक लक्ष्मण सिंह ताकुली ने बताया कि जिला स्तर पर चयनित पहलवान हरिद्वार में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। वहां पर उदयराज हिंदू इंटर कॉलेज के प्रभारी प्रधानाचार्य मेजर मुनीशकांत शर्मा, राजेंद्र सिंह भाकुनी, दिनेश सिंह, कौशलेश गुप्ता, सरफराज चौधरी, सतीश चौहान, संजय शर्मा आदि थे।