फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   एबीवीपी ने उठाई सेमेस्टर प्रणाली बंद करने की मांग

एबीवीपी ने उठाई सेमेस्टर प्रणाली बंद करने की मांग

Sun, 15 Jul 2018 12:34 AM IST
Updated Sun, 15 Jul 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
एबीवीपी ने उठाई सेमेस्टर प्रणाली बंद करने की मांग

विज्ञापन
रुद्रपुर में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने एसबीएस पीजी कॉलेज में सेमेस्टर प्रणाली को बंद करने की मांग की है। उन्होंने शनिवार को प्राचार्य के माध्यम से कुविवि के कुलपति को चार सूत्री मांगपत्र भेजा है। मांगें नहीं मानने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य डॉ. जीएस बिष्ट को मांगपत्र सौंपकर कहा कि विश्वविद्यालय की ओर से सेमेस्टर प्रणाली की नियमावली में परिवर्तन किया जा रहा है। उन्होंने सेमेस्टर प्रणाली तत्काल प्रभाव से बंद करने की मांग की। कहा कि विद्यार्थियों की संख्या को ध्यान में रखते हुए महाविद्यालय में सभी विषयों में सीटों की संख्या बढ़ाई जाए। प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी गई है, लेकिन नेटवर्क की समस्या के चलते आवेदन करने में दिक्कतें होती हैं। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन की तिथि बढ़ाने के साथ ही ऑफलाइन प्रवेश की सुविधा दी जाए। कहा कि नए विषयों एमएससी में जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, गणित और एमए में योग, संस्कृत जैसे विषयों में स्नातकोत्तर कक्षाएं खोली जाएं। चेतावनी दी कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में जिला संयोजक गोपाल पटेल, रचित सिंह, सौरभ राठौर, महेश आचार्य, विशाल यादव, भरत, विपिन पांडेय, राहुल, कृष्णकांत द्विवेदी, रामप्रकाश, कमल पोपली, अंकित चौधरी, प्रिया, नीलम, पूजा, निशा शर्मा सहित अनेक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed