फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   अतिक्रमण रोकने के लिए दुकानों से सटाकर बनेंगी नालियां

अतिक्रमण रोकने के लिए दुकानों से सटाकर बनेंगी नालियां

Tue, 15 May 2018 12:48 AM IST
Updated Tue, 15 May 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण रोकने के लिए दुकानों से सटाकर बनेंगी नालियां
रुद्रपुर। मुख्य बाजार को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए अब नगर निगम बाजार की नालियों को दुकानों से सटाकर बनाने जा रहा है। मुख्य सड़क और नाली के बीच एक से डेढ़ मीटर चौड़ा फुटपाथ तैयार किया जाएगा। नालियों के निर्माण के लिए नगर निगम और जिला योजना से बजट लिया जाएगा। मंगलवार को पीडब्लूडी, डीडीए, नगर निगम के साथ ही अमृत योजना के विशेषज्ञ फुटपाथ निर्माण के लिए सर्वे करेंगे।
विज्ञापन


सोमवार को साप्ताहिक बंदी के बावजूद मुख्य बाजार के साथ ही भगत सिंह चौक और अन्य बाजार क्षेत्र में कई दुकानदारों ने फुटपाथ पर दोबारा दुकानें सजा लीं। इस संबंध में मुख्य नगर आयुक्त जयभारत सिंह ने कहा कि फुटपाथों से अतिक्रमण हटाने के बावजूद अतिक्रमणकारी फुटपाथों पर फिर से कब्जे का प्रयास करने लगे हैं।
विज्ञापन


इस समस्या के स्थायी हल के लिए पहले चरण में मुख्य बाजार में एक से डेढ़ मीटर चौड़े फुटपाथ बनाए जाएंगे। मुख्य सड़क की नालियों को दुकान से सटाकर बनाया जाएगा, ताकि दुकानदार नालियों के आगे अतिक्रमण न कर सकें। दुकान की नाली और मुख्य सड़क बीच फुटपाथ बनाया जाएगा। इसके बाद गलियों में अतिक्रमण हटाने के बाद वहां भी फुटपाथ बनाने का प्रयास किया जाएगा, क्योंकि बाजार क्षेत्र में 90 प्रतिशत भवनों का व्यावसायिक इस्तेमाल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य नगर आयुक्त ने बताया कि मंगलवार को फुटपाथों के सर्वे के लिए काशीपुर अमृत योजना के विशेषज्ञों की बुलाया गया है। उनके साथ पीडब्लूडी, डीडीए और नगर निगम की टीम भी मौजूद रहेगी। मंगलवार को अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

बाजार से क्षेत्र से उठाया अतिक्रमण का मलबा
रुद्रपुर। अभियान के दौरान ध्वस्त किए निर्माण का मलबा सोमवार को नगर निगम के वाहनों से उठाकर फिकवाया गया। निगम के सफाई कर्मियों ने विधवानी मार्केट समेत मुख्य बाजार से मलबा वाहनों में भरा गया। कुछ स्थानों पर मलबा नालियों में गिरने से नालियों के चोक होने की भी शिकायतें मिलीं।


दुकानदारों ने स्वयं तोड़ा अतिक्रमण
रुद्रपुर। सोमवार को साप्ताहिक बंदी के दिन नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान एक दिन के लिए रोक दिया। इधर, दुकानदारों ने स्वयं अपनी दुकानों के आगे के अतिक्रमण को तुड़वाया। वहीं, कुछ दिन पूर्व अतिक्रमण अभियान के आगे न बढ़ने की अफवाहों के चलते कई दुकानदारों ने अतिक्रमण करना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed