फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   दो दिन दूधिया रोशनी से प्रकाशमान होंगे सरकारी भवन

दो दिन दूधिया रोशनी से प्रकाशमान होंगे सरकारी भवन

Wed, 08 Nov 2017 12:58 AM IST
Updated Wed, 08 Nov 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
दो दिन दूधिया रोशनी से प्रकाशमान होंगे सरकारी भवन
दो दिन दूधिया रोशनी से जगमगाएंगे सरकारी भवन
विज्ञापन


रुद्रपुर।
राज्य स्थापना की 17वीं वर्षगांठ पर बुधवार और बृहस्पतिवार रात कलक्ट्रेट सहित सभी प्रशासनिक भवन दूधिया रोशनी से जगमग होंगे। स्थापना दिवस पर नौ नवंबर को कई कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा।
मंगलवार को कलक्ट्रेट में आयोजित अधिकारियों की बैठक में स्थापना दिवस के कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। सीडीओ आलोक कुमार पांडेय ने डीईओ पीएन सिंह और जिला युवा कल्याण अधिकारी मोहन सिंह नगन्याल को जनपद की सभी 27 न्याय पंचायतों में 9 नवंबर से प्रारम्भ होने वाले खेल महाकुंभ की तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। 9 से 11 नवंबर तक खेल प्रतियोगिताएं होंगी। स्थापना दिवस के मुख्य कार्यक्रम विकास भवन सभागार में होंगे। इस दौरान विकास से जुड़े विभागों द्वारा योजनाओं से संबंधित प्रदर्शनी के स्टाल भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

सभी विद्यालयों में क्विज व वाद विवाद प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। खेल विभाग द्वारा प्रात: 8 बजे से क्रास कंट्री रेस भी आयोजित होगी। विकास भवन में गोष्ठी एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी कराये जायेंगे। बैठक में एडीएम प्रताप सिंह शाह, परियोजना निदेशक डीआरडीए हिमांशु जोशी, डीडीओ अजय सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्रा, जिला शिक्षा अधिकारी पीएन सिंह, मुख्य कृषि अधिकारी अभय सक्सेना, जिला पंचायत राज अधिकारी विद्या सिंह सोमनाल आदि भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed