फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   18-year-old Durgavati hanged herself at home in pantnagar

Uttarakhand News: सुबह उठी...गोठ में गई और साड़ी से लटक गई दुर्गावती, पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

Wed, 29 Oct 2025 10:39 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 29 Oct 2025 10:39 AM IST
सार

पंतनगर के चकफेरी कॉलोनी में दुर्गावती ने अपने घर में साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए रुद्रपुर भेज दिया है।

विज्ञापन
18-year-old Durgavati hanged herself at home in pantnagar
फांसी

विस्तार

पंतनगर के चकफेरी कॉलोनी में उस समय सनसनी फैल गई जब 18 वर्षीय दुर्गावती पुत्री हरिकेश यादव ने अपने ही घर में साड़ी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस रुद्रपुर भेज दिया है।

विज्ञापन


बुधवार सुबह लगभग छह बजे युवती के पिता हरिकेश यादव जो विवि में ठेके पर सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत हैं अपनी ड्यूटी से घर लौटे। उस समय दुर्गावती सोई हुई थी। पिता ने उसे उठाया जिसके बाद वह गोठ (बकरी बांधने वाले कमरे) में चली गई। कुछ देर तक जब वह कमरे से बाहर नहीं आई, तो परिजनों ने गोठ में जाकर देखा तो वहां दुर्गावती कमरे में पड़े बिस्तर के पास साड़ी के सहारे फंदे से झूल रही थी। परिजनों ने तुरंत उसे नीचे उतारकर टुकटुक से विश्वविद्यालय अस्पताल पहुंचाया। जहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


दुर्गावती की मौत से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पड़ोसी और रिश्तेदार भी इस घटना से स्तब्ध हैं। परिजनों ने बताया कि मंगलवार को उसने छठ पूजा उत्साह से मनाई थी और किसी तरह की परेशानी या तनाव का कोई अंदेशा नहीं था। घर वालों ने यह भी बताया कि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। वहीं थाना प्रभारी नंदन सिंह रावत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आत्महत्या के कारणों की तहकीकात में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed