फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   17.40 crore will make the internal and external roads sparkling.

Udham Singh Nagar News: 17.40 करोड़ से चकाचक होंगी आंतरिक व बाहरी सड़कें

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
17.40 crore will make the internal and external roads sparkling.
रुद्रपुर। नगर निगम ने शहर की आंतरिक और बाहरी सड़कें चकाचक करने की तैयारी शुरू कर दी है। 17.40 करोड़ से सड़कों की सूरत बदलेगी। 9.90 करोड़ की लागत से हॉटमिक्स बनेगी।
विज्ञापन

नगर निगम ने 100.03 करोड़ से होने वाले विकास कार्यों का खाका तैयार कर लिया है। इसके तहत नगर निगम के मुख्य कार्यालय भवन का पुनर्निर्माण पर 15.74 करोड़ रुपये खर्च होंगे। विभिन्न मार्गों में हॉटमिक्स कार्य 9.90 करोड़ से होगा। विभिन्न निर्माण कार्य पर 7.50 करोड़ खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा विभिन्न वार्डों में 6.38 लाख से 52 विकास कार्य कराए जाएंगे। 5.60 करोड़ से आरोग्य मंदिरों का निर्माण होगा। 5 करोड़ से बजाज सखी स्किल केंद्र, 4.80 करोड़ से वार्ड संख्या 28 में निगम बाजार व रोड निर्माण, चार करोड़ से आईओसीएल के साथ पेट्रोल पंप बनेगा। 3.69 करोड़ से गोशाला का निर्माण हो रहा है। वहीं 2.56 करोड़ से वीर हकीकत राय मार्ग का सुदृढ़ीकरण, 2.50 लाख से स्वच्छता वाहन खरीदे जाएंगे। 2.50 करोड़ से स्ट्रीट लाइट कार्य, दो करोड़ से वेंडिंग जोन, 1.71 करोड़ से फ्रेश वेस्ट प्लांट, 1.59 करोड़ से देवभूमि रजत जयंती पार्क, 1.50 करोड़ से जेसीबी मशीनें खरीदी जाएंगी।
विज्ञापन

इसी तरह 14.26 करोड़ से यूआईडीएफ के अंतर्गत विशेष विकास कार्य, एक करोड़ से मुख्यमंत्री घोषणा के 17 विकास कार्य, 60 लाख से ओपन जिम व झूले, 48 लाख से घंटाघर चौक का सौंदर्यीकरण, 48 लाख से सब्जी मंडी का निर्माण, 48 लाख से आंबेडकर पार्क सौंदर्यीकरण, 25 लाख में सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति स्थापित होगी। 24 लाख से डीडी चौक पर डमरू का निर्माण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
शहर की सड़कें व अन्य विकास कार्यों का रोडमैप तैयार कर लिया है। कई विकास कार्य शुरू कर दिए गए हैं। कुछ की टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो गई है। रुद्रपुर को नया रूप देने का प्रयास जारी है। - विकास शर्मा, मेयर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed