फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   मुरादाबाद नहीं जा सकी ट्रेन, यात्रियों ने किया हंगामा

मुरादाबाद नहीं जा सकी ट्रेन, यात्रियों ने किया हंगामा

Tue, 04 Dec 2018 12:39 AM IST
Updated Tue, 04 Dec 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
मुरादाबाद नहीं जा सकी ट्रेन, यात्रियों ने किया हंगामा

विज्ञापन
काशीपुर में रेलवे अधिकारियों की लापरवाही के चलते एक पैसेंजर ट्रेन मुरादाबाद न जाने की सूचना यात्रियों को न मिल सकी। काहिली का आलम यह था कि यात्रियों ने मुरादाबाद तक का टिकट भी खरीद लिया। यात्रियों ने विरोध कर स्टेशन पर जमकर हंगामा काटा।
मुरादाबाद से रामपुर के बीच रेलवे ट्रैक पर काम चल रहा है। काशीपुर जंक्शन अधिकारियों को भी मुरादाबाद से रामपुर के बीच कार्य होने की सूचना दी गई। इसमें सोमवार की सुबह पैसेंजर गाड़ी संख्या 55315 सुबह रामनगर से चलकर मुरादाबाद तक न जाकर पीपलसाना से ही लौटनी थी। इसकी सूचना रेलवे अधिकारियों ने न नोटिस बोर्ड पर लगाई और न ही अनाउंस की। सुस्ती का आलम यह था कि टिकट काउंटरों तक कोई सूचना नहीं दी गई। जिसके चलते काउंटरों पर तैनात कर्मचारियों ने मुरादाबाद तक के टिकट काट दिए। दो दर्जन से अधिक यात्रियों ने मुरादाबाद जाने के लिए टिकट खरीद लिया। गाड़ी मुरादाबाद तक न जाने के बजाए पीपलसाना तक जाने पर यात्रियों का पारा चढ़ गया। उन्होंने अधिकारियों को जमकर खरीखोटी सुनाई और जमकर हंगामा काटा। अधिकारियों ने यात्रियों को बमुश्किल समझाकर शांत कराया। काफी देर बाद यात्री बस में सवार होकर मुरादाबाद के लिए रवाना हो सके। जबकि नियमानुसार कोई ट्रेन रद् या रूट बदलता है तो उसकी सूचना एक दिन पूर्व ही समाचार पत्र या नोटिस बोर्ड पर लगाई जाती है। लेकिन अधिकारियों को जानकारी होने के बावजूद भी इस ओर ध्यान नहीं दिया। ट्रेन संख्या 55305 मुरादाबाद से चलकर रामनगर करीब एक घंटा देरी से पहुंची। जिसके चलते ट्रेन संख्या 55315 सात बजे न चलकर 7 बजकर 55 मिनट पर चलकर 8 बजकर 22 मिनट पर काशीपुर जंक्शन पहुंची।
विज्ञापन

कोट:
किसी कारणवश स्टेशन मास्टर सूचना देना भूल गए। ट्रेन के मार्ग में बदलाव करने की सूचना नोटिस बोर्ड पर नहीं लगाई गई। कुछ यात्रियों ने टिकट खरीद लिया था। बाद में टिकट वापस कराकर यात्रियों को समझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-एसएस डुंगरियाल, रेलवे स्टेशन अधीक्षक काशीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed