{"_id":"5af5e8de4f1c1bd1408b492c","slug":"171526065374-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग में झुलसे राइस मिलर के बेटे की दिल्ली में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग में झुलसे राइस मिलर के बेटे की दिल्ली में मौत
Updated Sat, 12 May 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किच्छा। हल्द्वानी मार्ग पर टांडा जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में जलते मिले राइस मिलर संजय कुमार गोयल के पुत्र सौरभ गोयल ने दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सौरभ की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने गढ़ गंगा घाट पर उसकी अंत्येष्टि कर दी। सौरभ लापता होने के बाद कहां रहा था, कैसे वह टांडा जंगल में पहुंचा और किन कारणों के चलते उसने खुद को आग लगाई, पुलिस फिलहाल इन कारणों की जांच कर रही है।
नगर के उद्योगपति संजय कुमार का पुत्र सौरभ (26) बुधवार दोपहर बरेली रोड पर स्थित अपनी एनडी रोलर फ्लोर मिल से लापता हो गया था। काफी देर तक जब सौरभ घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू करने के साथ ही पुलभट्टा थाना पुलिस को भी इसकी सूचना दी थी। इसी बीच बृहस्पतिवार दोपहर संजय वन से तीन किमी आगे जंगल किनारे राहगीरों को सौरभ आग में जलता हुआ देखा। किसी तरह आग बुझाने के बाद सौरभ को अस्पताल पहुंचाया गया था, जहां से उसे रेफर किया गया था।
जांच में इतना पता चला है कि लापता होने के दिन सौरभ ने एक दुकान से हेलमेट खरीदा था। बड़ा सवाल यह है कि बुधवार की रात सौरभ ने कहां बिताई थी। वह किसी रिश्तेदार के घर भी नहीं गया था। पुलभट्टा थानाध्यक्ष विद्या दत्त जोशी ने बताया कि सौरभ की कॉल डिटेल से कोई खास जानकारी नहीं मिल सकी है, लेकिन टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी में सौरभ अपनी स्कूटी से रुद्रपुर की तरफ जाता दिख रहा था। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।