फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   17 illegal colonies in Sitarganj being

सितारगंज में बन रही 17 अवैध कालोनियां

Sun, 27 Dec 2015 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/सितारगंज।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/सितारगंज। Updated Sun, 27 Dec 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन

क्षेत्र में 17 अवैध कालोनियां बन रही हैं। इसका खुलासा एसडीएम एपी बाजपेयी

विज्ञापन
के छापे में हुआ है। एसडीएम ने अवैध कालोनियों का निर्माण रुकवा दिया और कॉलोनाइजरों को काम न करने की सख्त हिदायत दी। एसडीएम ने बताया कि कालोनाइजरों के खिलाफ नोटिस जारी किए जाएंगे।

शनिवार को डीएम अक्षत गुप्ता के निर्देश पर एसडीएम एपी बाजपेयी ने राजस्व टीम के साथ क्षेत्र में निर्माणाधीन कालोनियों पर छापे मारे। इससे कालोनी बना रहे कॉलोनाइजरों में हड़कंप मच गया। एसडीएम ने बताया कि छापे के दौरान चौमेला गांव में वर्ग एक ‘क’ की 0.750 हेक्टेयर जमीन पर दो कॉलोनियां बनती मिलीं।
जहां 16 प्लाट भी बिके हुए पाए। बमनपुरी में निर्माणाधीन वर्ग एक ‘ख’ की 0.462 हेक्टेर भूमि पर बन रही कालोनी में 15 प्लाट, सितारगंज में वर्ग एक ‘क’ की जमीन के खाता 316 रकवा 1.481 हेक्टेयर में 24 प्लाट, सिसौना में वर्ग एक ‘क’ के खाता 906 व 914 रकवा 0.478 व 0.329 हेक्टेयर में 20 प्लाट, 143/1/4 रकवा 0.253 हेक्टेयर में चार प्लाट, खाता 1449/1 रकवा 0.310 हेक्टेयर में 10 प्लाट, खाता 1454/1 रकवा 0.162 हेक्टेयर में सात प्लाट, खाता 745/746 रकवा 0.449 व 0.240 हेक्टेयर कालोनी में 13 प्लाट बिके हुए मिले।

विज्ञापन

इसके अलावा रम्पुरा में खाता 319 रकबा 1.035 हेक्टेयर में 12 प्लाट, भिटौरा गांव के खाता 202/204 रकबा 0.308 व 0.313 हेक्टेयर में 15 प्लाट एवं नानकमत्ता के खाता 404/1 रकवा 0.245 हेक्टेयर, खाता 404/2 रकबा 0.490 हेक्टेयर, खाता 407 रकबा 0.746 हेक्टेयर, खाता 378/379 रकवा 0.200 एवं 0.683 हेक्टेयर एवं खाता 661 रकबा 0.202 में कालोनी का निर्माण पाया गया। बताया कि ये सभी कालोनियां अकृषि भूमि पर बनाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिनका न तो नक्शा पास किया गया और न ही कॉलोनी काटने की कोई वैधानिक अनुमति ली गई है। जिस कारण कालोनियों का निर्माण रकबा दिया गया है। बताया कि कॉलोनाइजरों के खिलाफ नोटिस जारी किए जाएंगे। टीम में तहसीलदार रमेश चंद्र गौतम, कानूनगो जोगा सिंह आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed