फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   17 departments given response

17 विभागों और स्कूलों ने दाखिल किया जवाब

Fri, 07 Dec 2018 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  रुद्रपुर।
अमर उजाला ब्यूरो  रुद्रपुर। Updated Fri, 07 Dec 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
शासन स्तर से आवंटित परिसंपत्तियों के अमलदरामद कराने के निर्देशों का पालन नहीं करने डीएम की ओर से विभागों के कार्यालयाध्यक्षों के वेतन रोकने के आदेश से अफसरों में खलबली मची हुई है। वेतन रोकने के आदेश के 10 दिन बाद 17 विभागों और स्कूलों ने परिसंपत्तियों के अमलदरामद करने का जवाब दाखिल कर दिया है। डीएम के मुताबिक, जवाब दाखिल करने वालों का वेतन आहरित होता रहेगा। 
विज्ञापन


दरअसल बीते 28 अप्रैल को डीएम ने सभी विभागों के कार्यालयाध्यक्षों को विभागीय परिसंपत्तियों का भू अभिलेखों में अंकन करने की कार्यवाही करने और जमीन पर अतिक्रमण की सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। यह भी कहा गया था कि जिन सरकारी विभागों की ओर से जिला या शासन स्तर से आवंटित जमीन का अपने विभाग के नाम अमलदरामद नहीं कराया है, वह संबंधित तहसीलों में तत्काल इस संबंध में कार्यवाही करवाएं।
विज्ञापन


जिन विभागों को आवंटित जमीन की जरूरत नहीं है, उसकी सूचना भी डीएम कार्यालय को भेजें। विभागीय जमीन पर अतिक्रमण और उसे करने वाले का नाम-पता भी देने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन विभागीय अफसरों ने डीएम के निर्देश के पालन में लापरवाही बरती थी। बीते 27 नवंबर को डीएम ने लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए खुद सहित 45 कार्यालयाध्यक्षों का नवंबर का वेतन रोकने के निर्देश देते हुए एक हफ्ते के भीतर संबंधित सूचनाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। उन्होंने वैधानिक कार्यवाही करने की चेतावनी भी दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन



मिली जानकारी के अनुसार छह दिसंबर तक जिला समाज कल्याण अधिकारी, आबकारी, प्रोबेशन अधिकारी, जिला होम्योपैथिक अधिकारी, खंड विकास अधिकारी रुद्रपुर, पशुआहार निर्माणशाला, राजकीय महाविद्यालय सितारगंज, काशीपुर, जिला आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी, जीआईसी आगवाला, दरऊ किच्छा सहित 17 विभाग और स्कूलों ने डीएम कार्यालय में जवाब दाखिल कर दिया है।  


विभागीय परिसंपत्तियों के अमलदरामद में हीलाहवाली और अतिक्रमण के संबंध में जानकारी नहीं देने पर वेतन रोकने की कार्यवाही की गई थी। विभागों की ओर से जवाब दिए जा रहे हैं। जिन विभागों से जवाब आएंगे, उनके कार्यालयाध्यक्षों का वेतन आहरित होता रहेगा। 
- डॉ. नीरज खैरवाल, डीएम। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed