{"_id":"5b47a4824f1c1bb6248b5e77","slug":"161531421826-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने ली नारायणपुर के ग्रामीणों की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने ली नारायणपुर के ग्रामीणों की बैठक
Updated Fri, 13 Jul 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
जसपुर। ग्राम नारायाणपुर में दो समुदायों के बीच धार्मिक स्थलों को लेकर विवाद चल रहा है। इसको लेकर तत्कालीन कोतवाल अबुल कलाम ने दोनों पक्षों की वार्ता कर लिखित समझोतानामा लिखाया था। बावजूद इसके गांव में धार्मिक स्थल के निर्माण एवं लाउडस्पीकर बजाने को लेकर एसडीएम को शिकायती पत्र दिए गए हैं।
इस पर बृहस्पतिवार को एसडीएम दयानंद सरस्वती ने गांव पहुंचकर दोनों पक्षों के लोगों को सुना और शांति भंग न करने की हिदायत दी। दोनों पक्षों ने अपने समझौते नामे भी दिखाए। एसडीएम ने दोनों पक्षों से यथा स्थिति बनाये रखने के आदेश दिए।
एसडीएम ने ग्रामीणों से कहा किसी पर्व पर दोनों पक्षों के लोग कोई बड़ा कार्यक्रम करते हैं, उसकी पहले से ही मंजूरी लेनी होगी। उन्होंने पुलिस को मामले पर नजर रखने के निर्देश दिये। मौके पर तहसीलदार जोगा सिंह, एसआई सतीश कापड़ी, समेत दोनों पक्षों के लोग उपस्थित रहे। ब्यूरो