{"_id":"5a7deae94f1c1bca798b8b0a","slug":"161518201577-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारियों को निकालने के विरोध में श्रमिकों ने किया धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारियों को निकालने के विरोध में श्रमिकों ने किया धरना प्रदर्शन
Updated Sat, 10 Feb 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। वीडियोकॉन की यूनिट टेक्नो इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के श्रमिकों को तीन माह से वेतन नहीं मिलने और कर्मचारियों को निकालने के विरोध में श्रमिकों ने शुक्रवार को फैक्ट्री गेट पर धरना-प्रदर्शन किया।
शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे ठाकुरद्वारा मार्ग स्थित टेक्नो इलेक्ट्रॉनिक्स के गेट पर दर्जनों कर्मचारी और श्रमिकों ने मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। सूचना पर सूर्या चौकी और कुंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन कर्मचारी गेट पर सभा करते हुए अपनी मांग के समर्थन में नारेबाजी करते रहे। वक्ताओं ने कहा कि कंपनी ने अभी तक कई अधिकारी और कर्मचारियों को निकाल दिया है। तीन माह से उन्हें भी वेतन नहीं दिया गया है। अधिकारी जिसे निकालना हो उसे ऑफिस में बुलाकर उनके हाथ में बर्खास्तगी का पत्र पकड़ा देते हैं। बकाया वेतन और देयकों का भुगतान भी नहीं किया जाता है।
सभी कर्मचारी और अधिकारी अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं। बताया जाता है कि अभी तक केवल अधिकारी ही हटाए गए हैं। सभा के दौरान लेबर इंस्पेक्टर एचआर आर्या पहुंचे। लेबर इंस्पेक्टर ने प्रबंधकों और कर्मचारी नेताओं में वार्ता कराई, लेकिन प्रबंधकों ने निकाले गए कर्मचारियों अधिकारियों को काम पर वापस लेने से इनकार कर दिया, जिस पर वार्ता बेनतीजा रही है।
विज्ञापन
वीडियोकॉन कारखाने में कर्मचारियों की हड़ताल के संबंध में लेबर इंस्पेक्टर को दोनों पक्षों में वार्ता कराने और वार्ता की रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। कर्मचारियों का वेतन दिलाने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
- विनीत तोमर, संयुक्त मजिस्ट्रेट काशीपुर।
कंपनी की हालत ठीक नहीं है। कई ब्रांड बंद हो गए है। उत्पादन काफी कम है। श्रमिकों कर्मचारियों का तीन माह का वेतन बाकी है। इसे ल्दी जारी करने का प्रयास किया जा रहा है। इन तमाम परेशानियों के बावजूद कंपनी ने एक भी श्रमिक व अधिकारी कर्मचारी को नहीं हटाया है। केवल 24 अधिकारी हटाए गए जो पहले से अतिरिक्त थे। जब मोबाइल बनना बंद हो गया तब इसके निर्माण में लगे 16 इंजीनियर लड़कियों को हटाया गया। लड़कियों को यह पहले ही बता दिया गया था।
-तारादत्त जोशी, एचआर हेड, टेक्नो इलेक्ट्रॉनिक्स