{"_id":"59e114204f1c1bda538b7354","slug":"161507922976-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वॉलीबाल में बृहस्पति एकेडमी-ए बनी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वॉलीबाल में बृहस्पति एकेडमी-ए बनी विजेता
Updated Sat, 14 Oct 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रपुर। स्वच्छ भारत अभियान के तहत जिला खेल कार्यालय की ओर से नारायणपुर स्थित बृहस्पति एकेडमी में बालक वर्ग की जनपदीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुक्रवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख महेंद्र सिंह ने किया। उन्होंने खेलों के विकास के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयास की सराहना की। प्रतियोगिता का पहला मैच बृहस्पति एकेडमी-बी और राइंका कनकपुर के बीच खेला गया, जिसमें बृहस्पति एकेडमी-बी विजेता रही। दूसरे मैच में आनंदपुर ने इंद्रपुर को हराया। तीसरे मैच में गंगापुर ने प्रतापपुर की टीम को शिकस्त दी। पहले सेमीफाइनल में बृहस्पति एकेडमी-ए ने आनंदपुर को हराया। दूसरे सेमीफाइनल में बृहस्पति एकेडमी बी ने गंगापुर की टीम को पराजित किया। फाइनल मुकाबला बृहस्पति एकेडमी-ए और बृहस्पति एकेडमी-बी के बीच हुआ, जिसमें बृहस्पति एकेडमी-ए की टीम 25-21 से विजेता बनी। विजेताओं को ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख राधा सिंह ने पुरस्कार वितरित किये। वहां पर सुरेश बिष्ट, आशा राणा, पंकज गुप्ता, कमल सक्सेन, रघुवीर सिंह, सुधा जोशी, सधीर जोशी, महेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।