{"_id":"60f47b018ebc3e6d8a2e5f19","slug":"16-thousand-home-will-be-provided-kashipur-news-hld431634515","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले चरण में पीएम योतना में पात्रों को मिलेंगे 16 हजार आवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले चरण में पीएम योतना में पात्रों को मिलेंगे 16 हजार आवास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना में प्रदेश में 16 हजार आवेदकों को पहले चरण में आवास आवंटित कर दिए जाएंगे। इस मद में सरकार ने 100 करोड़ रुपये की राशि अवमुक्त कर दी है।
यहां एक होटल में पत्रकारों से वार्ता में स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि सीएम पुष्कर सिंह धामी 23 जुलाई को काशीपुर पहुंचेंगे। जिले का प्रभारी मंत्री होने के नाते वह सीएम के आगमन की तैयारियों की समीक्षा करने आए हैं। कहा कि सरकार ग्राम्य विकास पर खास ध्यान दे रहा है। काशीपुर में बंद हो चुकी शुगर मिल पर किसानों का 25 करोड़ रुपये बकाया है। यह मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है। सरकार किसानों का भुगतान दिलाने के लिए अपने स्तर से भी प्रयास कर रही है। अधिकारियों को किसानों के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनने और समाधान करने के निर्देश दिए गए हैं।
यतीश्वरानंद ने बताया कि एमपी चौक पर निर्माणधीन आरओबी के दोनो ओर की सर्विस रोड तैयार कराने के संबंध में डीएम को कहा गया है। डीएम ने अगले 15 दिनों में सर्विस रोड तैयार कराने का भरोसा दिलाया है। भाजपा नेता निशान सिह के आवास पर कार्यकर्ताओं ने गन्ना मंत्री का तलवार भेंटकर स्वागत किया। वहां मेयर ऊषा चौधरी, खिलेंद्र चौधरी, निशान सिंह, गुरविंदर चंडोक, बबलू चौधरी, धर्मवीर चौधरी, अनुज मेहरोत्रा आदि थे।