फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   16 percenr should be given to farmers

किसानों को 16 प्रतिशत लाभांश देने की घोषणा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
16 percenr should be given to farmers
गदरपुर में हुए अधिवेशन में मंचासीन अतिथि। - फोटो : RUDRAPUR
बहुउद्देशीय गदरपुर किसान सेवा सहकारी समिति के 55वें वार्षिक अधिवेशन में किसानों को 16 प्रतिशत लाभांश देने की घोषणा की गई। इसके साथ ही समिति ने 117 करोड़ रुपये के आय-व्यय का बजट पेश किया। इस दौरान किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों की शहादत को नमन करते हुए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

शनिवार को किसान सेवा सहकारी समिति परिसर में समिति अध्यक्ष लेखराज तनेजा की अध्यक्षता में अधिवेशन की शुरुआत की गई। समिति के प्रबंध निदेशक केशव प्रसाद ने पिछले वर्ष के आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया। किसानों को 16 प्रतिशत लाभांश दिए जाने की घोषणा की गई। समिति सदस्यों ने कहा कि गेहूं की फसल तैयार है, जल्द ही अधिक से अधिक क्रय केंद्र खोले जाएं। उन्होंने धान खरीद के भुगतान देरी से किए जाने पर नाराजगी भी जताई।
विज्ञापन

प्रगतिशील किसान राजेंद्र पाल सिंह ने किसानों को सभी प्रकार की सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराने की बात कही। मुख्य अतिथि पूर्व डीसीबी अध्यक्ष सुभाष बेहड़ ने कहा कि किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता से हल कराया जाएगा। अध्यक्ष लेखराज तनेजा ने किसानों से समय पर ऋण अदायगी की अपील की। वहां क्रय विक्रय समिति अध्यक्ष भगवान दास हुड़िया, पूर्व अध्यक्ष टीकम खेड़ा, उपाध्यक्ष अहमद जान, शाखा प्रबंधक मनीष भंडारी, संचालक अनिल गगनेजा, प्रधान संघ के अध्यक्ष गुरविंदर विक्र, विकास तनेजा, चिमन लाल खेड़ा, इंद्रपाल सिंह संधू आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed