{"_id":"58af24b44f1c1b701cb24299","slug":"16-people-on-trial-for-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 लोगों पर बिजली चोरी का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16 लोगों पर बिजली चोरी का मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
Updated Thu, 23 Feb 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
विद्युत विभाग की विजिलेंस टीम ने बृहस्पतिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 70 बकाएदारों के कनेक्शन काट दिए। इस दौरान बकाएदारों से 10 लाख रुपए की बकाया वसूली करते हुए 16 लोगों के खिलाफ चोरी से बिजली उपयोग करने का मुकदमा पंजीकृत किया गया।
विद्युत विभाग द्वारा बकाएदारों और विद्युत चोरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बृहस्पतिवार को रुद्रपुर और गदरपुर क्षेत्र में संघन छापेमारी की गई। इस दौरान विभाग ने विद्युत बिल का बकाया भुगतान नहीं करने वाले 70 बड़े बकाएदारों के कनेक्शन काट दिए। इस दौरान वसूली अभियान चलाकर कई बकाएदारों से कुल 10 लाख की वसूली की।
जेई प्रवीन कुमार ने बताया कि अभियान के दौरान अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते पकड़े जाने पर तराई विहार निवासी गुरदेव सिंह, बलकार सिंह, देवेंद्र सिंह, मलिक कालोनी निवासी ख्याली राम, तजीमुल अंसारी, दरिया नगर निवासी नरेश, राजेंद्र खुराना, रूकमणी, अमरपुरी गदरपुर निवासी नंद लाल, लखनऊ कालोनी गदरपुर निवासी हुसैन, बसंत, जगीर हुसैन, युसूफ, अलख देवी, गदरपुर निवासी विजय बहादुर, नासिर हुसैन, महतोष गदरपुर निवासी विनोद कुमार, संजय नगर निवासी कृपा भट्ट, सद्दाम आदि के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। अभियान टीम में एसडीओ गिरीश आर्या, संजय चौहान, अन्नू अरोरा, फरमान जैदी, जेई मेहताब अली, कुलदीप सिंह, पारूल कुमार, प्रवीन कुमार और लाइनमैन अफसर अली आदि शामिल थे।