फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   16 encounters have taken place in Udham Singh Nagar district since September

Udham Singh Nagar: तराई में खाकी के तेवर बदमाशों के अरमानों पर फेर रहे पानी, छह माह में 41 गो-तस्कर गिरफ्तार

Sat, 08 Mar 2025 11:18 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 08 Mar 2025 11:18 AM IST
सार

ऊधमसिंह नगर जिले में मणिकांत मिश्रा ने एसएसपी का कार्यभार संभालने के बाद बदमाशों पर नकेल कसना शुरू कर दिया था। फरवरी में पहली बार 13 घंटे में तीन मुठभेड़ हुईं। इनमें पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
16 encounters have taken place in Udham Singh Nagar district since September
police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तराई में खाकी के नए तेवरों ने बदमाशों के अरमानों पर पानी फेर दिया है। सितंबर 2024 से अब तक पुलिस की बदमाशों से 16 मुठभेड़ हो चुकी हैं। पुलिस पर फायरिंग का दुस्साहस करने पर जवाबी कार्रवाई में 18 बदमाश गोली लगने घायल होकर सलाखों के पीछे पहुंच चुके हैं। मणिकांत मिश्रा ने एसएसपी का कार्यभार संभालने के बाद बदमाशों पर नकेल कसना शुरू कर दिया था। फरवरी में पहली बार 13 घंटे में तीन मुठभेड़ हुईं। इनमें पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन

अब तक हुईं मुठभेड़

- 24 सितंबर को जसपुर के धर्मपुर रायपुर रोड पर पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश दिलशाद गिरफ्तार।

- 25 सितंबर को कुंडा थाना के बैंतवाला तिराहे पर मुठभेड़ में अभियुक्त साजिद उर्फ काला गिरफ्तार हुआ था।

- 17 अक्तूबर को नानकमत्ता के रनसाली रेंज के जंगल से बलजीत सिंह को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया था।

- 26 अक्तूबर को पुलभट्टा थाना क्षेत्र के शहदौरा के जंगल में हुई मुठभेड़ में तस्कर जसपाल गिरफ्तार हुआ था।

- 06 नवंबर को गदरपुर में तस्कर संगत सिंह उर्फ संगी मुठभेड़ में पकड़ा गया था।

- 08 नवंबर को रुद्रपुर में अंतरराज्यीय चेन स्नैचर आकाश कुमार व नासिर मुठभेड़ में घायल हुए थे।

- 03 दिसंबर को किच्छा में हुई मुठभेड़ में गो तस्कर तस्लीम कुरैशी उर्फ साबुनी मुठभेड़ में घायल हुआ था।

- 16 दिसंबर को काशीपुर में वाहन चेकिंग के दौरान मुठभेड़ में नशा तस्कर मुनाजिर गिरफ्तार हुआ था।

- 28 दिसंबर को नानकमत्ता के गांव बिसौटा में नशा तस्कर सुखविंदर उर्फ बिट्टू गोली लगने से घायल हुआ था।

- 01 जनवरी को बरेली का स्मैक तस्कर रिफाकत पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ था।

- 21 जनवरी को मोदी मैदान रुद्रपुर में मुठभेड़ में चोर भूप सिंह गोली लगने से घायल हुआ था।

- 28 जनवरी को नानकमत्ता में स्मैक तस्कर कुलविंदर मुठभेड़ में पकड़ा गया था।

- 02 फरवरी को केलाखेड़ा में लकड़ी तस्कर जसविंदर मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हुआ था।

- 04 फरवरी को सितारगंज में विकास पाल उर्फ विक्की मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हुआ था।

- 04 फरवरी को शहदौरा के जंगल में गो तस्कर शकील गिरफ्तार हुआ था।

- 07 फरवरी को ढेला नदी किनारे बाग से पुलिस मुठभेड़ में गो तस्कर इब्राहिम व मोहम्मद आरिफ पक़ड़े गए थे।

इब्राहिम और आरिफ पर पूर्व में भी दर्ज हैं मामले
काशीपुर में बृहस्पतिवार की देर रात हुई मुठभेड़ में गिरफ्तार इब्राहिम और आरिफ पर पूर्व में कई मामले दर्ज हैं। एसपी अभय सिंह ने बताया कि इब्राहिम पर उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम के तीन और आरिफ पर उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम के दो मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन

छह महीने में सात थाना क्षेत्रों में 41 गो-तस्कर गिरफ्तार
ऊधमसिंह नगर जिले में तमाम कार्रवाई के बावजूद प्रतिबंधित मांस की तस्करी पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। छह महीने में पुलिस ने 41 गोवंशीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनमें से चार पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार हुए हैं। जिले में बड़े पैमाने पर प्रतिबंधित मांस की तस्करी की जा रही है। सीमा से सटे यूपी के बहेड़ी, बिलासपुर, ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद के तस्कर स्थानीय लोगों से साठगांठ कर गोवंशीय पशुओं और प्रतिबंधित मांस की तस्करी का गोरखधंधा चला रहे हैं। खासतौर पर यूपी से सटे पुलभट्टा, रुद्रपुर, आईटीआई, किच्छा और सितारगंज में तस्कर सक्रिय हैं। प्रतिबंधित मांस की तस्करों की रोकथाम के लिए किच्छा में गोवंशीय संरक्षण स्क्वायड तैनात है और समय-समय पर कार्रवाई करती रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी के निर्देश के बाद पशु तस्करों पर लगातार कार्रवाई हो रही है। पुलिस के आंकड़ों के अनुसार बीते छह महीने में सात थानों में गोवंश से संबंधित 20 केस दर्ज किए गए थे। इनमें 41 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई। सबसे अधिक आईटीआई थाने में चार केसों में 12 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई।

रुद्रपुर में पांच केसों में पांच, किच्छा में पांच केसाें में नौ, पुलभट्टा में तीन मामलों में आठ और सितारगंज में एक केस में पांच अभियुक्त गिरफ्तार कर जेल भेजे गए। काशीपुर और कुंडा थाने से एक-एक केस में एक-एक अभियुक्त सलाखों के पीछे गए। किच्छा में गो तस्कर तस्लीम कुरैशी, पुलभट्टा में शकील और काशीपुर में आरिफ व इब्राहिम पुलिस मुठभेड़ में पैर पर गोली लगने से घायल हुए थे।

पशु तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। सरहदी जिलों के कुछ तस्कर जिले में सक्रिय होकर तस्करी का नेटवर्क चला रहे थे। इनमें से कुछ तस्करों पर कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई जारी है। - मणिकांत मिश्रा, एसएसपी।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed