{"_id":"5c0abca4bdec2241ba2c75eb","slug":"151544207524-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जशनप्रीत ने डरबन में जीता कांस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जशनप्रीत ने डरबन में जीता कांस्य
Updated Sat, 08 Dec 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रपुर में दक्षिण अफ्रीका के डरबन में आयोजित नौवीं कॉमनवेल्थ कराटे प्रतियोगिता में रुद्रपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम के खिलाड़ी जशनप्रीत सिंह ने देश के लिए कांस्य पदक जीता है। रुद्रपुर पहुंचने पर 13 वर्षीय खिलाड़ी का रुद्रपुर गुरुद्वारा और स्पोर्ट्स स्टेडियम में स्वागत किया गया।
कराटे कोच लक्ष्मण सिंह ने बताया कि नौवीं कॉमनवेल्थ कराटे प्रतियोगिता 2018 का आयोजन 29 नवंबर से तीन दिसंबर तक डरबन में हुआ था। जशनप्रीत ने 50 किग्रा वर्ग में खेलते हुए देश के लिए कांस्य पदक अर्जित किया। उन्होंने बताया कि जशनप्रीत ने पहले मुकाबले में कनाडा के खिलाड़ी को 5-2, दूसरे में दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी को 4-2 और तीसरे मुकाबले में नामीबिया के खिलाड़ी को 3-1 से हराया।