{"_id":"5c018a11bdec224171674f21","slug":"151543604753-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दर्जन से अधिक मरीजों का किया उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच दर्जन से अधिक मरीजों का किया उपचार
Updated Sat, 01 Dec 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जसपुर में सरकारी अस्पताल में बैठकर हृदय रोग विशेषज्ञ पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल ने पहले दिन 60 से अधिक रोगियों का इलाज किया। उन्होंने सभी से धूम्रपान, मंदिरा सेवन छोड़ने का आह्वान किया। बता दें कि सरकारी अस्पताल में हृदय रोग विशेषज्ञ का पद रिक्त चल रह था। डॉ. सिंघल ने प्रदेश सरकार से वर्ष 2017 में सरकारी अस्पताल में बैठकर रोगियों का उपचार करने की अनुमति मांगी थी। इससे पूर्व डॉ. सिंघल के सीएचसी पहुंचने पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एचके शर्मा ने उन्हें सरकारी अस्पताल में उपलब्ध दवाओं की सूची प्रदान की। वह प्रत्येक शुक्रवार को सरकारी अस्पताल में सेवाएं देंगे।