फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   15 Medals in state level

Udham Singh Nagar News: राज्य स्तर पर काशीपुर के धावकों ने झटके 15 पदक

Wed, 10 Sep 2025 01:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 10 Sep 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
15 Medals in state level
काशीपुर। देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में काशीपुर के 11 धावकों ने स्वर्ण समेत 15 पदक हासिल किए। 6-7 सितंबर तक महाराणा स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून में उत्तराखंड स्टेट एथलेटिक्स मीट-2025 का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इसमें भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) और स्टेडियम से विभिन्न वर्गों में धावकों ने प्रतिभाग किया। बालक वर्ग 3000 व 1500 मीटर में अर्जुन ने स्वर्ण, ट्राइथलॉन में रेहान बिलाल ने स्वर्ण पदक जीता। शॉटपुट में राज्यवर्धन व वर्णिका त्यागी ने कांस्य, लंबी कूद में उदित नारायण ने रजत, 100 व 200 मीटर में कनिष्का ने रजत, 3000 मीटर स्टीपलचेज में अंश प्रजापति ने रजत, 3000 व 1500 मीटर में मधु ने स्वर्ण, 100 मीटर में नेहा ने स्वर्ण व लंबी कूद में कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन

400 मीटर में प्रियांशु ने रजत और 800 मीटर में संजीव कुमार ने रजत पदक प्राप्त किया है। साई केंद्र प्रभारी नीरज कुमार, कोच ओमप्रकाश सिंह, पवन शर्मा, सिकंदर पटेल, वरुण शर्मा, मुकेश बेलवाल, सरफराज चौधरी, मनीषा, ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed