15 झोलाछापों पर पुलिस की नजर टेढ़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में 15 झोलाछाप डाक्टर मरीजों के इलाज की आड़ में नशे का कारोबार कर रहे हैं। पुलिस की गोपनीय जांच में पुष्टि हो चुकी है। पकड़े जाने की भनक लगने के बाद सभी झोलाछाप क्लीनिक बंद कर फरार चल रहे हैं। पुलिस इनकी तलाश कर रही है, वहीं एसएसपी भी मामले को गंभीरता से लेते हुए रोजाना मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
दरअसल एसएसपी केवल खुराना ने जिले में नशे के खिलाफ व्यापक अभियान छेड़ रखा है। वहीं लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वाले झोलाछाप डाक्टर भी उनके निशाने पर हैं। पिछले महीने पुलिस ने ट्रांजिट कैंप क्षेत्र से 14 झोलाछापों को पकड़कर जेल भेज दिया था। जिसके बाद से ही कई झोलाछाप डाक्टर क्लीनिक बंद कर गायब हैं। पुलिस ने कुछ दिनों पूर्व कुंडा थाना क्षेत्र में डोडा चूरा के साथ एक झोलाछाप डाक्टर को पकड़ा था।
झोलाछाप डाक्टर की नशे के कारोबार में संलिप्तता की जानकारी होने के बाद एसएसपी ने जिले भर में झोलाछापों की गोपनीय जांच कराई। जिसके तहत इन डाक्टरों के पास आने वाले मरीजों के साथ ही अन्य लोगों से जानकारी एकत्र की गई। जांच में पता चला कि जिले में 15 झोलाछाप डाक्टर दवा देने के साथ ही नशे का सामान भी बेच रहे हैं। एसएसपी ने बताया कि जांच में रुद्रपुर, सितारगंज, जसपुर में 2-2 ऐसे झोलाछाप हैं। कुल मिलाकर जिले में 15 ऐसे झोलाछापों के नशे के कारोबार में लिप्त होने की पुख्ता जानकारी है। हालांकि अभी चिन्हित किए गए सभी झोलाछाप फरार चल रहे हैं। उम्मीद है कि जल्द नशे का कारोबार करने वाले झोलाछाप पुलिस की गिरफ्त में होंगे।