{"_id":"5c0c1958bdec22415f3da0b6","slug":"131544296792-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में बगैर परमिट वाहन व बिना डीएल चल रहे हैं व्यावसायिक वाहनों के चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में बगैर परमिट वाहन व बिना डीएल चल रहे हैं व्यावसायिक वाहनों के चालक
Updated Sun, 09 Dec 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में बिना परमिट और डीएल के चल रहे व्यावसायिक वाहन
परिवहन विभाग ने 344 व्यावसायिक वाहन चालकों को बगैर डीएल पकड़ा
रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर में व्यावसायिक वाहनों के कई चालक बगैर ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चला रहे हैं, जबकि कई वाहन बगैर परमिट के संचालित हो रहे हैं। एआरटीओ प्रवर्तन संदीप सैनी ने बताया कि परिवहन विभाग की टीम ने अक्तूबर और नवंबर में बगैर लाइसेंस पकड़े गए 344 चालकों और बगैर परमिट वाले 222 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की है। परिवहन विभाग रिकॉर्ड के मुताबिक इस अवधि में 49 लाख 35 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत 119 अनफिट वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। 175 वाहनों के खिलाफ सीज की कार्रवाई की गई। चेकिंग के दौरान 174 वाहन ओवरलोडेड मिले, जबकि 790 वाहनों का चालान काटे गए। एआरटीओ ने वाहन चालकों से वाहनों के पीछे रेडियम पट्टी लगाने के निर्देश दिए हैं। ब्यूरो