{"_id":"5af9df4c4f1c1b1b5e8b4857","slug":"131526325068-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल प्रबंधन पर लगाया गलत इलाज करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल प्रबंधन पर लगाया गलत इलाज करने का आरोप
Updated Tue, 15 May 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। यूपी के मुरादाबाद थाना ठाकुरद्वारा के ग्राम मासूमपुर निवासी दिलशाद हुसैन ने पुलिस को तहरीद दी। कहा कि पेट में दर्द की शिकायत पर उसने अपने भाई शमशाद को 11 मई को मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था।
भर्ती कराते समय उनसे पांच हजार रुपये जमा करा लिए गए। डॉक्टरों ने शमशाद का एपेंडिक्स का ऑपरेशन किए जाने की बात कहकर 40 हजार रुपये की मांग की थी। बाद में 25 हजार रुपये में ऑपरेशन कराए जाने पर सहमति बन गई। आरोप है कि ऑपरेशन करने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने उसके भाई शमशाद को आईसीयू में भर्ती कर लिया। इसके बाद भी वह पेट में तेज दर्द की शिकायत कर रहा था।
रविवार को वह उसे देखने गए तो नर्सिंग स्टाफ भड़क उठा। आरोप है कि नर्सिंग स्टाफ ने उनके साथ अभद्रता की। दिलशाद का कहना है कि अस्पताल प्रबंध ने 36 हजार रुपये वसूलने के बाद बमुश्किल उसके भाई को डिस्चार्ज किया। अभी भी उसकी हालत खतरे में है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।