फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   फायरिंग पर अंकुश लगाने को अवैध असलहे बरामद करेगी पुलिस

फायरिंग पर अंकुश लगाने को अवैध असलहे बरामद करेगी पुलिस

Sun, 11 Jun 2017 12:24 AM IST
Updated Sun, 11 Jun 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
फायरिंग पर अंकुश लगाने को अवैध असलहे बरामद करेगी पुलिस
रुद्रपुर। जनपद में बढ़ रही फायरिंग की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए अब पुलिस अवैध हथियारों बरामदगी के लिए विशेष अभियान चलाएगी। शनिवार को पुलिस लाइन में हुई मासिक क्राइम बैठक में एसएसपी डा. सदानंद दाते ने अपने मातहतों को अपराध पर नियंत्रण लगाने के सख्त निर्देश दिये। बैठक के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वालों को एसएसपी ने सम्मानित भी किया।
विज्ञापन


एसएसपी ने कहा कि जनपद में मामूली बात पर फायर झोंक कर शहर की फिजां खराब करने वालों पर नकेल कसने के लिए जिले में थानावार अवैध असलहों की बरामदगी के लिए विशेष अभियान चलाएंगे। इसके साथ ही एसएसपी ने चौकी, थाना और आवासीय परिसर में प्रत्येक रविवार को सफाई अभियान चलाने के निर्देश भी दिये। लंबित पड़ी विवेचनाओं पर नाराजगी जताते हुए एसएसपी ने जल्द ही उनका निस्तारण करने के निर्देश विवेचकों को दिये।
विज्ञापन


बैठक के दौरान अपराध नियंत्रण के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले हेड कांस्टेबल जितेंद्र कुमार को एसएसपी ने सम्मानित भी किया। बैठक में एएसपी काशीपुर डॉ. जगदीश चंद्र, एएसपी रुद्रपुर देवेंद्र पिंचा, एएसपी क्राइम कमलेश उपाध्याय, सीओ स्वतंत्र कुमार सहित जिले भर के थाना और चौकी प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed