फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   13 people including two police women,turned out to be corona positive

ऊधमसिंह नगर जिले में दो महिला पुलिस कर्मियों समेत 13 लोग कोरोना पॉजिटिव

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 05:03 PM IST
विज्ञापन
13 people including two police women,turned out to be corona positive
रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर जिले में शुक्रवार को दो महिला पुलिस कर्मियों समेत 13 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 11 लोगों के सैंपल 20 जून और दो के सैंपल 21 जून को भेजे गए थे। शुक्रवार को इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
काशीपुर निवासी 60 वर्षीय व्यक्ति, उसकी 22 वर्षीय पुत्री व 16 वर्षीय पुत्र की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। इस अधेड़ व्यक्ति की पत्नी की रिपोर्ट भी पूर्व में पॉजिटिव आ चुकी है। काशीपुर कोतवाली में तैनात 28 वर्षीय व 39 वर्षीय दो महिला पुलिस कर्मियों की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव निकली। इनके साथ ही नानकमत्ता का बुलंदशहर से लौटा 24 वर्षीय युवक, दिल्ली से लौटा सितारगंज का 39 वर्षीय युवक, दिल्ली से लौटा जसपुर का 32 वर्षीय युवक व काशीपुर का 50 वर्षीय अधेड़, नोएडा से लौटी काशीपुर निवासी 27 वर्षीय युवती, राजस्थान से लौटा काशीपुर निवासी 46 वर्षीय व्यक्ति, गाजियाबाद से लौटा काशीपुर निवासी 32 वर्षीय युवक और हरियाणा से लौटे खटीमा निवासी 30 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव निकली है। सीएमओ डॉ. शैलजा भट्ट ने बताया कि सभी कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed