{"_id":"5c1fcf83bdec2257171e7fdb","slug":"121545588611-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व निर्धारित परीक्षाओं की तिथि बदली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व निर्धारित परीक्षाओं की तिथि बदली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सितारगंज। शिक्षा विभाग की लापरवाही से शिक्षकों और विद्यार्थियों को फजीहत झेलनी पड़ रही है। विभाग ने पूर्व में निर्धारित परीक्षाओं की तिथि बदल दी है। इसके साथ ही कक्षा सात व आठ के तीन प्रश्न पत्रों में खामियों के कारण इसे संशोधित कर दोबारा प्रत्येक ब्लॉक के बीईओ को मेल के माध्यम से भेजा गया है।
बता दें कि 24 दिसंबर से होने वाली प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित मासिक परीक्षाओं के पेपर सोशल मीडिया (व्हाट्सएप) पर लीक हो गए थे। 24 दिसंबर को प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा एक से पांच तक हिंदी, अंग्रेजी और गणित विषय की परीक्षाएं होनी थी।
शिक्षा विभाग के अपर निदेशक बीएस रावत ने सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को जारी पत्र में कहा है कि परीक्षा तिथि को 24 से बढ़ाकर 26 दिसंबर कर दिया है। साथ ही कक्षा सात व आठ के तीन पेपरों में संशोधन किया गया है। कक्षा आठ में गणित, अंग्रेजी और कक्षा सात में विज्ञान के प्रश्नपत्रों में खामियां मिलने पर संशोधित कर प्रत्येक ब्लॉक के बीईओ को मेल के जरिए भेजा गया। ब्यूरो