फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   कुवि की सेमेस्टर व्यवस्था लडख़ड़ाने से पढ़ाई चौपट

कुवि की सेमेस्टर व्यवस्था लडख़ड़ाने से पढ़ाई चौपट

Sat, 12 May 2018 12:40 AM IST
Updated Sat, 12 May 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
कुवि की सेमेस्टर व्यवस्था लडख़ड़ाने से पढ़ाई चौपट
रुद्रपुर। एसबीएस कॉलेज रुद्रपुर के विद्यार्थियों ने शुक्रवार को परीक्षा प्रभारी दुर्गाकांत प्रसाद चौधरी के समक्ष समस्याएं रखते हुए कहा कि 28 जनवरी तक पिछले सेमेस्टर की परीक्षाएं आयोजित हुई थीं। उसके बाद अप्रैल महीने के आखिर में उनकी अंकतालिकाएं आई हैं। उधर विवि की ओर से परीक्षा की नई तिथि 15 मई को घोषित कर दी गई है।
विज्ञापन


कहा कि अभी सेमेस्टर सत्र समाप्त होने में करीब दो महीने का समय है, लेकिन कुमाऊं विश्वविद्यालय ने अभी से परीक्षाएं आयोजित कर हास्यास्पद स्थिति पैदा कर दी है। कहा कि सेमेस्टर सत्र के आगे-पीछे खिसकने से विद्यार्थियों के सामने पढ़ाई का गहरा संकट खड़ा हो गया है। वहां सौरभ राठौर, रचित सिंह, निशा शर्मा, प्रीति यादव, दीपक चौधरी, प्रिया शर्मा, विशाल आदि शामिल रहे। मामले में प्राचार्य डॉ. गंगा सिंह बिष्ट ने बताया कि परीक्षा तिथि आगे बढ़ाने के लिए विश्वविद्यालय से वार्ता की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed