{"_id":"5af5e8dd4f1c1be1408b4850","slug":"11526065373-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलायंस सिटी वन कालोनी में पानी और सीवर की सुविधा नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलायंस सिटी वन कालोनी में पानी और सीवर की सुविधा नहीं
Updated Sat, 12 May 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। एलायंस सिटी वन के लोगों ने बिल्डर्स पर वादे पूरे नहीं करने का आरोप मढ़ते हुए डीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बिल्डर पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप भी लगाया है।
शुक्रवार को एलायंस सिटी वन रेजीडेंस सोसायटी के बैनर तले कालोनी के लोगों ने डीएम डॉ. नीरज खैरवाल को ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि कहा कि बिल्डर्स ने जो वादे उनसे किए थे, वे पूरे नहीं किए हैं। करीब 105 एकड़ में बसी कालोनी में सीवर लाइन का काम आज तक शुरू नहीं हो सका है। वाटर टैंक की व्यवस्था नहीं हुई है।
लोग स्वयं के सबमर्सिबल से पानी की व्यवस्था कर रहे हैं। कालोनी में केवल 40 फीसदी सड़कों का ही निर्माण किया गया है। उन्होंने एडवांस मेंटीनेंस लेने के बाद भी अन्य सड़कों को पुनर्निर्माण नहीं करने सहित अन्य आरोप लगाए। डीएम ने उचित कार्यवाही का भरोसा दिया है। वहां सोसायटी अध्यक्ष राजवीर सिंह, सचिव अरुण कुमार चुघ, निरंजन सिंह, नरेंद्र त्यागी, राजेश यादव, ओमवीर सिंह, संजय राय, अंकुर राय, विवेक गुप्ता, संजीव मिश्रा आदि थे।