फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   1122 buses of Uttrakhand will run UP

यूपी में चलेंगी उत्तराखंड परिवहन निगम की 1122 बसें

Tue, 27 Nov 2018 12:16 AM IST
कीर्तिराज रुमाल रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर)।
कीर्तिराज रुमाल रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर)। Updated Tue, 27 Nov 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के बीच हुए परिवहन समझौते का यूपी सरकार ने गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। उत्तराखंड परिवहन निगम यूपी में मिले 335 रूटों पर 1122 बसें संचालित करेगा। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम उत्तराखंड में मिले 216 रूटों पर 1491 बसें संचालित करेगा। यहां बता दें कि उत्तराखंड सरकार अभी तक गजट नोटिफिकेशन जारी नहीं कर सकी है।
विज्ञापन


उत्तराखंड में बाहरी राज्यों की बसों के संचालन से संबंधित अब तक कोई नियम नहीं होने से उत्तराखंड परिवहन निगम को आर्थिक नुकसान होता आया है। उत्तराखंड में यूपी समेत विभिन्न राज्यों की बसों के अवैध संचालन से उत्तराखंड परिवहन निगम की आय का बड़ा हिस्सा बाहरी राज्यों की बस सेवाओं के खाते में चला जाता है।
विज्ञापन


इधर, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के बीच हुए परिवहन समझौते के बावजूद शासनादेश का गजट नोटिफिकेशन जारी करने में उत्तराखंड सरकार ढिलाई बरत रही है। वहीं, यूपी सरकार ने तेजी दिखाते हुए इसका गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। गजट नोटिफिकेशन के अनुसार यूपी के 335 रूटों पर उत्तराखंड परिवहन निगम को 1122 परमिट जारी किए गए हैं, जबकि यूपी को 1491 रूट मिले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी सरकार ने करार का गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। उत्तराखंड सरकार का गजट नोटिफिकेशन भी जल्द ही जारी हो जाएगा। उत्तराखंड परिवहन निगम को मिले परमिटों के सापेक्ष बसें बढ़ाई जाएंगी। बसों की खरीद का निर्णय शासन स्तर पर लिया जाएगा।  

दीपक जैन, महाप्रबंधक, उत्तराखंड परिवहन निगम

यूपी रोडवेज के पास बसों की पर्याप्त संख्या होने के कारण परमिट भी अधिक मिले हैं जबकि उत्तराखंड परिवहन निगम के बेड़े में वर्तमान में जेएनएनयूआरएम समेत कुल 1285 बसें हैं। परमिट के हिसाब से उत्तराखंड को करीब 600 बसें और खरीदनी होंगी। पर्याप्त बसें मिलने पर ही उत्तराखंड परिवहन निगम को करार का सही लाभ मिल सकेगा। 
- महेंद्र सिंह जीना, प्रदेश अध्यक्ष, रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed