{"_id":"5bc0b2d4bdec2269b5182405","slug":"111539355348-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कागजी आंकड़ों के बजाय धरातल पर कार्य करें वैज्ञानिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कागजी आंकड़ों के बजाय धरातल पर कार्य करें वैज्ञानिक
Updated Fri, 12 Oct 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूचनार्थ
कागजी आंकड़ों के बजाय धरातल पर कार्य करें वैज्ञानिक
राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने पंतनगर विवि में इंटीग्रेटेड फार्मिंग यूनिट और धान के प्रक्षेत्र आदि का किया भ्रमण
अमर उजाला ब्यूरो
पंतनगर। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने शुक्रवार को पंतनगर विश्वविद्यालय में इंटीग्रेटेड फार्मिंग यूनिट और धान के प्रक्षेत्र आदि का भ्रमण किया। किसानों को न बुलाए जाने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि यहां किसान होते तो वह उनकी जुबान से वैज्ञानिकों के शोध परिणाम जानतीं। उन्होंने कहा कि भविष्य में उनके भ्रमण के दौरान किसानों को भी बुलाया जाए। उन्होंने वैज्ञानिकों को हिदायत दी कि कागजी आंकड़ों के बजाय धरातल पर कार्य करें।
राज्यपाल ने कहा कि शोध कागजों और लैब में न रह कर किसानों के खेतों तक पहुंचे, ताकि किसानों को वास्तविक लाभ मिल सके। धान के प्रक्षेत्र के भ्रमण के दौरान निदेशक शोध डॉ. एसएन तिवारी ने राज्यपाल को बताया कि यूनिट के अंतर्गत चलाई जा रही परियोजना का मुख्य उद्देश्य सीमांत एवं छोटी जोत के किसानों को अच्छी आय प्राप्त कराना है। डॉ. एके यादव ने बताया कि मुर्गी की उत्तरा फाउल नस्ल पहाड़ के किसानों के लिए काफी उपयुक्त है। डॉ. यादव ने पंतनगर विवि की ओर से विकसित बकरी की प्रजाति पंतजा की भी जानकारी दी। इसके अलावा डॉ. बृजेश सिंह, डॉ. एके मिश्रा, डॉ. पूनम श्रीवास्तव, डॉ. एसके सिंह, डॉ. केपीएस कुशवाहा ने भी अपने-अपने विभाग से संबंधित जानकारी राज्यपाल को दी। इस दौरान कुमाऊं कमिश्नर एवं कुलपति राजीव रौतेला, सचिव आरके सुधांशु, आईजी पूरन सिंह रावत, डीएम नीरज खैरवाल, एसएसपी डॉ. सदानंद दाते, मुख्य कृषि विकास अधिकारी डॉ. अभय सक्सेना, निदेशक शोध डॉ. एसएन तिवारी, निदेशक प्रसार डॉ. वाइपीएस डबास, अधिष्ठाता कृषि डॉ. जे कुमार आदि थे।
इनसेट
छात्राएं अपने लक्ष्य को ध्यान में रखकर पढ़ाई करें
पंतनगर। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज का भ्रमण कर बच्चों से भी रूबरू हुईं। उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से महिलाओं की आजीविका के लिए बनाए उत्पादों की सराहना की। राज्यपाल ने कमजोर वर्ग की छात्राओं की सहायता के लिए डीएम को आवश्यक निर्देश दिए। अभिभावक संघ के अध्यक्ष नफीस खान ने राज्यपाल को बताया कि जिले में इंटरमीडिएट में कृषि विषय नहीं है। इस कारण कई विद्यार्थी पंतनगर विवि से बीएससी एग्रीकल्चर की डिग्री लेने से वंचित रह जाते हैं। राज्यपाल ने डीएम को इस मामले को देखने के निर्देश दिए। वहां प्रधानाचार्य शाइस्ता जमाल समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
फोटो-12 आरडीपी 16 पी- इंटीग्रेटेड फार्मिंग यूनिट पर भ्रमण करतीं राज्यपाल बेबी रानी मौर्य।
फोटो-12 आरडीपी 17 पी- राजकीय कन्या इंटर कालेज में छात्राओं से जानकारी प्राप्त करती राज्यपाल बेबी रानी मौर्य।