फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   11 thousand rupees given to orphan children.

बॉब में खुला अनाथ बच्चों का खाता, 11 हजार की मदद मिली

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
11 thousand rupees given to orphan children.
रुद्रपुर। कोरोना महामारी में माता-पिता का साया उठने से अनाथ हुए चार बच्चों की मदद के लिए समाजसेवी लगातार सामने आ रहे हैं। विधायक राजकुमार ठुकराल और रमेश ढींगरा ने बच्चों के घर पहुंचकर 11 हजार रुपये की आर्थिक मदद की। विधायक ने एक इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में परिवार की सबसे बड़ी बेटी को कभी भी नौकरी करने की पेशकश की। इधर, बैंक ऑफ बड़ौदा के दो अधिकारियों ने बच्चों के घर पहुंचकर बैंक खाता खुलवाया।
विज्ञापन

दरअसल वार्ड नंबर 30 आदर्श कॉलोनी निवासी चार बच्चों के पिता आनंद पाल की 22 मई को कोरोना संक्रमण से मौत हो गई थी। 11 साल पहले बच्चों की मां का निधन हो गया था। बच्चों के अनाथ होने की खबर अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद व्यापारियों के साथ ही कई समाजसेवियों ने बच्चों के घर पहुंचकर आर्थिक सहायता के साथ ही खाद्य सामग्री दी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, समाजसेवी अनिल रावत, रजनीश बत्रा के साथ बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा गल्ला मंडी के सहायक प्रबंधक कौशल गंगवार और हिमांशु जोशी बच्चों के घर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद परिवार की सबसे बड़ी बेटी मनीषा सिंह और उसकी बहन के नाम से खाता खुलवाया गया। कौशल ने खाते में 500 रुपये और व्यापारी नरेश गुलाटी ने एक हजार रुपये जमा किए। संजय ने कहा कि बैंक खाता नहीं होने से कई लोग परिवार की मदद नहीं कर पा रहे थे। अब खाता खुलने के बाद नंबर को सोशल मीडिया पर शेयर किया जाएगा।
इधर, विधायक राजकुमार ठुकराल और समाजसेवी रमेश ढींगरा ने बच्चों को 11 हजार रुपये की नकद धनराशि देने के साथ ही भविष्य में हर संभव मदद का भरोसा दिया। कहा कि लड़कियों की शादी के लिए भी हर संभव सहयोग दिया जाएगा। वहां पर सतनाम सिंह, पार्षद आयुष तनेजा, बंटी मक्कड़, शैलेंद्र रावत, सुनीता, संध्या अरोरा, शोभावती वर्मा, सुशांत आदि थे।
पिता के बाद मां की भी मौत, तीन बच्चे हो गए अनाथ
रुद्रपुर। खटीमा में टेंट का कारोबार करने वाले जयप्रकाश गुप्ता का आठ माह पहले सीने में दर्द उठने के चलते निधन हो गया था। उसके बाद जैसे तैसे उनकी पत्नी विमला गुप्ता ने टेंट का कारोबार संभाला। हाल ही में उनकी भी कोरोना से मौत हो गई। अब उनके तीनों बच्चे अनाथ हो गए हैं। उन्होंने सरकार से नौकरी की गुहार लगाई है।
खटीमा के लोहिया हेड रोड निवासी शिवम गुप्ता ने बताया कि बीते 12 मई को बरेली से खटीमा लाते वक्त मां का देहांत हो गया था। कुछ दिनों पहले ही मां की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें पीलीभीत के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कोरोना पॉजिटिव होने के बाद भी इलाज में सुधार नहीं होने पर मां विमला गुप्ता को बरेली के एक अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया।
वहां डॉक्टर ने उन्हें ब्रेन हेमब्रेज होने की बता कही। अस्पताल में बेड खाली नहीं होने पर खटीमा लाते समय उनकी रास्ते में ही मृत्यु हो गई थी। बताया कि आठ माह पहले पिता जयप्रकाश की अचानक सीने में दर्द उठने से अस्पताल में ही मौत हो गई थी। कोरोना काल में टेंट कारोबार चौपट होने से तीनों भाई-बहन घर में ही बैठे हैं।

शिवम ने बताया कि घर में उनकी बहन शिवानी गुप्ता और उससे बड़ी बहन दिव्या गुप्ता हैं। तीनों भाई-बहन कॉलेज में पढ़ाई कर रहे हैं। बताया कि वह एमए की पढ़ाई कर रहे हैं जबकि बड़ी बहन दिव्या गुप्ता ने एमएससी की है। छोटी बहन ने बीएससी और बी. फार्मा किया है। उन्होंने सरकार से नौकरी और आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed