फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   1076 applications canceled in scholarship portal due to incomplete information

Udham Singh Nagar News: अधूरी जानकारी दर्ज करने से छात्रवृत्ति पोर्टल में 1076 आवेदन निरस्त

Tue, 07 Mar 2023 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 07 Mar 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
1076 applications canceled in scholarship portal due to incomplete information
रुद्रपुर। राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल में इस बार दशमोत्तर छात्रवृत्ति के लिए जिले से 11 हजार 185 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। ऑनलाइन छात्रवृत्ति फार्म में अधूरी जानकारी दर्ज करने के कारण समाज कल्याण विभाग ने 1076 विद्यार्थियों के आवेदनों को निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन

उच्च शिक्षा में छात्रवृत्ति के लिए एससी-एसटी और ओबीसी के विद्यार्थियों को समाज कल्याण की ओर से विभिन्न विषयों पर छात्रवृत्ति दी जाती है। इस बार जिले से 9057 नए और छात्रवृत्ति नवीनीकरण के लिए 2128 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। विभाग की ओर से 1076 विद्यार्थियों के ऑनलाइन फार्म निरस्त कर दिए गए हैं। आवेदन में मांगी गई सूचनाओं में विद्यार्थी का नाम, पता, विषय, कॉलेज का नाम, संबद्धता प्रमाण पत्र, जन्मतिथि आदि शामिल हैं। आवेदनों की जांच में कई सूचनाएं अधूरी पाई गईं। ऐसे आवेदनों को निरस्त कर दिया गया है। जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरुद्ध ने बताया कि छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि पांच मार्च थी। अब राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल को सरकार की ओर से बंद कर दिया गया है। विद्यार्थियों को अंतिम मौका देने के लिए पोर्टल खुलवाने के लिए शासन में पत्राचार किया गया है। यदि पोर्टल खुल जाता है तो छूटे हुए विद्यार्थी दोबारा छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed