फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   10 injured.

ओवरटेक कर रही बोलेरो पलटी, नेपाल के 10 यात्री घायल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
10 injured.
घायल लक्ष्मी। संवाद - फोटो : KHATIMA
खटीमा। चकरपुर के पास हाईवे पर वाहन को ओवरटेक करते हुए एक बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जाकर पलट गई। हादसे में नेपाल मूल के 10 यात्री घायल हो गए। घायलों को आपातकालीन सेवा से उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। वहां से गंभीर रूप से घायल चार लोगों को रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

सोमवार को पड़ोसी देश नेपाल के लोग बॉर्डर से बोलेरो (यूके 03 टीए 1288) में बैठकर सितारगंज के निजी अस्पताल में इलाज कराने जा रहे थे। इसी बीच हाईवे पर चकरपुर के पास पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर बोलेरो चालक ने एक वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास किया लेकिन वाहन की गति तेज होने से चालक कार से संतुलन खो बैठा और बोलेरो अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे धान के खेत में पलट गई।
विज्ञापन

बोलेरो के पलटने से वाहन में बैठे लोगों में चीख पुकार मच गई। पुलिस व आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर वाहन में फंसे यात्रियों को बमुश्किल बाहर निकाला। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। आपातकालीन सेवा 108 एंबुलेंस ने घायल यात्रियों को उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। हादसे में सूखासाल नेपाल निवासी राधा दयाल (40), जीत दयाल (40), धनगढ़ी नेपाल निवासी चंद्रा (35), खेम बहादुर (30), लक्ष्मी (50), शानू (23), शायरा (4), बलदेव सिंह (63), कंचनपुरी नेपाल निवासी हेमा ओझा (29) और गड्ढा चौकी नेपाल निवासी दीपक ओझा (38) घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. नेहा ने बताया कि राधा, लक्ष्मी, चंद्रा व खेम बहादुर की हालत गंभीर होने पर उन्हें रेफर किया गया है। अन्य घायलों का इलाज किया जा रहा है। पुलिस चौकी प्रभारी प्रियांशु जोशी ने बताया कि बोलेरो को कब्जे में ले लिया गया है। घायल बलदेव सिंह ने बताया कि वे लोग इलाज के लिए सितारगंज के एक निजी अस्पताल जा रहे थे। उन्होंने बताया कि बोलेरो में 12 लोग सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed