फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   1 Rupees Per Litre Bonus For Producers

दुध उत्पादकों को एक रूपये प्रति लीटर उपार्जन मूल्य देगा दुग्ध सहकारी संघ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
1 Rupees Per Litre Bonus For Producers
खटीमा। ऊधमसिंह नगर दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ की बोर्ड बैठक में उत्पादकों को एक रुपये प्रति लीटर उपार्जन मूल्य देने का निर्णय लिया गया। बैठक में आंचल के उत्पादों की बेहतर मार्केटिंग एवं रसगुल्ले की बढ़ रही डिमांड पर बेहतर आपूर्ति का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

दुग्ध संघ के प्रशासनिक भवन के सभागार में मौजूद डायरेक्टरों ने आंचल के उत्पादों की गुणवत्ता में और सुधार लाने एवं प्रदेश के साथ ही अन्य प्रांतों में सप्लाई कर आपूर्ति का सुझाव दिया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे ऊधम सिंह दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ अध्यक्ष अर्जुन सिंह रौतेला ने बताया कि आंचल की डिमांड देहरादून एवं हरिद्वार से भी आने लगी है। बैठक का संचालन कर रहे प्रधान प्रबंधक संजय डिमरी ने बताया कि आंचल के उत्पादों की लोकप्रियता बढ़ाने के लिए जगह-जगह काउंटर लगाने की योजना है। बैठक में संघ उपाध्यक्ष साहिब सिंह, राजवीर सिंह, नेत्र सिंह, गोविंद सिंह, सकत्तर सिंह, तिलक राज गंभीर, रीना राणा, दीपा देवी, राधा देवी, प्रभारी प्रशासन लाला राम, कैलाश मनराल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed