फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Younger brother dies in a fight between two real brothers

दो सगे भाइयों के झगड़े में घायल छोटे भाई की मौत

Fri, 30 Jul 2021 07:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 07:51 PM IST
विज्ञापन
Younger brother dies in a fight between two real brothers
ग्राम पंचायत ओणी में दो सगे भाइयों के बीच हुए झगड़े में घायल छोटे भाई की जौलीग्रांट अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के साले की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी प्रदीप पंत ने बताया कि नरेंद्रनगर ब्लाक के ग्राम पंचायत ओणी में 23 जुलाई की रात को दो सगे भाइयों के बीच शराब पीकर झगड़ा हो गया था। तहरीर में बताया गया कि मजदूरी करने वाले दोनों भाइयों में झगड़ा होने पर छोटे भाई रमेश (32) पुत्र जोतराम ने अपने बड़े भाई राजपाल सिंह (46) पर घर में रखे घन से हमला कर दिया, जिससे वह बाल-बाल बच गया, लेकिन तैश में आकर राजपाल ने भी रमेश पर सब्बल से हमला कर दिया। रमेश के पेट में सब्बल लगने पर परिजनों ने घायल रमेश को एम्स में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जौलीग्रांट रेफर किया गया, जहां 26 जुलाई को रमेश की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतक की पत्नी के भाई मनोज निवासी ओडाड़ा ने आरोपी राजपाल के खिलाफ दी तहरीर में हत्या का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी राजपाल को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां अदालत ने उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed