फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Worshiping Vishwakarma and praying for prosperity

Tehri News: विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर की खुशहाली की कामना

Wed, 17 Sep 2025 05:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Wed, 17 Sep 2025 05:15 PM IST
विज्ञापन
Worshiping Vishwakarma and praying for prosperity
टीएचडीसी, चंबा पुलिस लाइन, इंजीनियरिंग और मैकेनिकल संस्थानों में मशीनों, अस्त्र-शस्त्रों की गई पूजा-अर्चना
विज्ञापन

नई टिहरी। विश्वकर्मा दिवस पर इंजीनियरिंग और मैकेनिकल संस्थानों में मशीनों, अस्त्र-शस्त्रों की पूजा-अर्चना की गई। टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड भागीरथीपुरम में पुलिस लाइन चंबा में विश्वकर्मा दिवस पर विशेष पूजा-अर्चना की गई। गंगा भागीरथी बोट यूनियन की ओर से कोटी काॅलोनी में पूजा कर भंडारे का आयोजन किया।
टीएचडीसी के ईडी एलपी जोशी, अधिकारियों-कर्मचारियों ने कॉर्पोरेशन के उत्थान और सुचारू रूप से संचालन के लिए पावर हाउस (ओ एंड एम), यांत्रिक इकाई कोटी, 33/11 केवी विद्युत सब स्टेशन भागीरथीपुरम, एचपीपी पावर हाउस, यांत्रिक विभाग कोटी हाइड्रो मैकेनिकल स्थलों पर भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर सीजीएम कोटेश्वर बांध एमके सिंह, महाप्रबंधक विजय सहगल, अपर महाप्रबंधक मनोज ग्रोवर, एसके शाहू, संजय मेहर मौजूद रहे।
विज्ञापन

गंगा भागीरथी बोट यूनियन ने कोटीकाॅलोनी में विश्वकर्मा पूजा की गई। इस मौके पर यूनियन के संरक्षक कुलदीप पंवार, अध्यक्ष मनीष रावत, सचिव आशीष, पवनदीप, गब्बर पंवार, मनीष, संतोष आर्य मौजूद रहे। चंबा पुलिस लाइन में एसएसपी आयुष अग्रवाल ने विश्वकर्मा के फोटो पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया। इस मौके पर एसएसपी जेआर जोशी, सीओ ओशिन जोशी, महेश लखेड़ा, प्रतिसार निरीक्षक अमित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



भगवान विश्वकर्मा ने दुनिया को रास्ता दिखाया
उत्तरकाश/पुरोला। पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस उपाधीक्षक जनक सिंह पंवार और यातायात निरीक्षक संजय रौथाण ने कहा कि इंजीनियरिंग के क्षेत्र में भगवान विश्वकर्मा ने दुनिया को रास्ता दिखाया। पुरोला में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में भगवान विश्वकर्मा दिवस मनाया गया। इस मौके पर संस्थान के प्रभारी पंकज सिंह नेगी ने भगवान विश्वकर्मा को वैदिक काल का वास्तुकार एवं आधुनिक युग का महान इंजीनियर बताते हुए छात्रों से प्रेरणा लेने की अपील की।इस मौके पर पंकज नेगी, मनराल सिंह, अनु जयदीप बौरियांण, अनु मनोज कुमार रंजन दास आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed