फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Workers should be ready for civic and panchayat elections: Nautiyal

निकाय और पंचायत चुनाव के लिए कार्यकर्ता रहें तैयार : नौटियाल

Wed, 30 Oct 2024 05:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Wed, 30 Oct 2024 05:35 PM IST
विज्ञापन
Workers should be ready for civic and panchayat elections: Nautiyal
थत्यूड़ (टिहरी)। जौनपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने थत्यूड़ में बैठक कर कार्यकर्ताओं के साथ नगर निकाय, सहकारी संस्था और पंचायत चुनाव पर चर्चा की। बैठक में कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता आशीष नौटियाल ने कार्यकर्ताओं से चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा।
विज्ञापन


जौनपुर ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में थत्यूड़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। प्रदेश प्रवक्ता नौटियाल ने कहा कि निकट भविष्य में नगर निकाय, सहकारी संस्था और पंचायतों के चुनाव होने हैं। इसके लिए सभी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में अभी से तैयारियां शुरू कर दें। कहा कि कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से संपर्क कर उन्हें कांग्रेस पार्टी की विकास परख सोच के बारे में बताएं। बैठक के बाद चैन सिंह बिष्ट को धनोल्टी विधानसभा का आईटी सेल का अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
विज्ञापन

बैठक में महिपाल सिंह रावत, मीरा देवी, विजय सिंह गुसाईं, भारत सिंह चौहान, राजेंद्र गुसाईं, बच्चन दास, महावीर चौहान, गुरुदयाल रागड़, सोमवारी लाल नौटियाल, राजबाला असवाल, महावीर सिंह, महिपाल पंवार, गुलाब सिंह महर, दिनेश रावत, रतन लाल, सुनीता देवी आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed