फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Workers are excited after UKD's election symbol is restored

Tehri News: यूकेडी का चुनाव चिह्न बहाल होने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह

Sat, 17 Oct 2026 05:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sat, 17 Oct 2026 05:19 PM IST
विज्ञापन
Workers are excited after UKD's election symbol is restored
नई टिहरी। यूकेडी का कुर्सी चुनाव चिह्न बहाल होने पर पार्टी ने इसे कार्यकर्ताओं की जीत बताया है। दल के जिलाध्यक्ष डीडी पंत ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटी यूकेडी अब तक चुनाव चिह्न के बिना प्रचार करने को मजबूर थी। लेकिन अब पार्टी को अपना पुराना चिह्न मिलने से कार्यकर्ता जोश में आ गए हैं।
विज्ञापन

न्यू टिहरी प्रेस क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता में यूकेडी के जिलाध्यक्ष पंत ने कहा कि यूकेडी ने 2027 के विधानसभा चुनाव में सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। दल किसी भी राष्ट्रीय पार्टी के साथ कोई गंठबंधन नहीं करेगा। पार्टी अपने सीमित संसाधनों के साथ चुनाव प्रचार में जुटी हुई है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि वह खुद टिहरी विधानसभा से उम्मीदवार हैं, अब तक वह सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में भ्रमण कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि 2012 में यूकेडी का चुनाव चिह्न फ्रिज होने के बाद अब पार्टी का चुनाव चिह्न बहाल होने से कार्यकर्ता उत्साहित हैं। राष्ट्रीय पार्टियों की नीतियों से खफा लोग यूकेडी को आजमाना चाहते हैं। अब वह फिर से पार्टी का चुनाव चिह्न लेकर गांव-गांव भ्रमण कर यूकेडी के लिए समर्थन जुटाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि दल में एकजुटता है, कुछ लोगों के इधर-उधर जाने से कोई ज्यादा फर्क नहीं पड़ता है। उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में नामजद को व्यक्ति को सिक्किम का राज्यपाल बनाने पर भाजपा ने बहन-बेटियों का अपमान किया है। यूकेडी इसका पुरजोर विरोध करती है। इस मौके पर पुरुषोत्तम पंत, सुरेंद्र तोपवाल, सोबन लाल, राजेंद्र प्रसाद नौटियाल और ललिता देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed