फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Work boycott of PWD workers started

लोनिवि कर्मियों का कार्य बहिष्कार शुरू

Wed, 27 Jan 2021 11:02 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jan 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Work boycott of PWD workers started
नरेंद्रनगर में धरना देते लोनिवि मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन कर्मी। - फोटो : NEW TEHRI
लोनिवि मिनिस्टीरियल एसोसिएशन ने 11 सूत्री मांगों को लेकर आधे दिन का कार्यबहिष्कार शुरू कर दिया है। मिनिस्टीरियल संघ टिहरी के जिला मंत्री राजेश उनियाल ने कहा कि मांगों का निराकरण न होने पर संवर्गीय कर्मियों का आधे दिन का कार्य बहिष्कार 30 जनवरी तक चलेगा। इसके बाद आंदोलन उग्र होगा।
विज्ञापन

नरेंद्रनगर में लोनिवि कर्मियों ने निसंवर्गीय खंडों के लिए संवर्गीय 76 पदों को स्वीकृत करने, विभाग से संबंधित अन्य विभागों में कार्यरत कार्मिकों को वापस लाने, स्थानांतरण की दृष्टि से भीमताल, भवाली खंडों को दुर्गम में चिह्नित करने, सभी संवर्गों में एक जैसी स्थानांतरण नीति लागू करने समेत 11 सूत्री मांगों को लेकर सुबह 10 से एक बजे तक धरना दिया। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द मांगे पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। कहा कि एक फरवरी को सभी खंडों, कार्यालयों में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद भी बात नहीं बनी तो 15 फरवरी से लोनिवि के मिनिस्टीरियल कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करेंगे। इस मौके पर धीरज नौटियाल, राजेंद्र कुमार, दिनेश कुमार, विमल नौटियाल, मदन मोहन पंत, विनीता ढौंडियाल, मोहित आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed