फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Work boycott of ITI personnel started

आईटीआई कर्मियों का कार्यबहिष्कार शुरू

Mon, 02 Aug 2021 10:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Work boycott of ITI personnel started
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के कर्मचारी संघ ने अपनी छह सूत्री मांगों को लेकर दो घंटे का कार्यबहिष्कार आंदोलन शुरू कर दिया है। मांगों का निस्तारण नहीं करने पर गुस्साएकर्मियों ने आईटीआई परिसर में प्रदर्शन कर धरना दिया। उन्होंने कहा कि जल्द ही सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता है, तो बेमियादी आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

आईटीआई कर्मचारी संघ ने संस्थान परिसर में एकत्रित होकर प्रदर्शन किया। उसके बाद धरने पर बैठे कर्मचारियों ने कहा कि वह लंबे समय से अनुदेशक से कार्यदेशक, सहायक भंडारी से भंडारी और कार्यदेशक से प्रधानाचार्यों के रिक्त पदों पर पदोन्नति देने, अनुदेशक से कार्यदेशक पदों पर शतप्रतिशत विभागीय पदोन्नति देने, कार्यदेशक सेवा नियमावली बनाने, विभागीय ढांचे का पुनर्गठन करने, निदेशालय की कार्यप्रणाली में सुधार किए जाने, अनुदेशक का पदनाम प्रशिक्षण अधिकारी करने व कार्यदेशक का पदनाम वरिष्ठ प्रशिक्षण अधिकारी करने सहित वेतन वृद्धि करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। धरना देने वालों में संघ के जिलाध्यक्ष मेजर सिंह पुुंडीर, विवेक पंत, विनोद बिष्ट, अमित कुमार, अरविंद कुमार, भुवनेश सेमवाल, संतोष थपलियाल, नंदी बहुगुणा, रणवीर सिंह, गोपाल सिंह और प्रवीण कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed