{"_id":"574f0dd94f1c1b1f5c108de7","slug":"women-block-the-cm-root","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं ने रोका सीएम का काफिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं ने रोका सीएम का काफिला
ब्यूरो/अमर उजाला,घनसाली (टिहरी)
Updated Wed, 01 Jun 2016 10:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपदा प्रभावित गांवों का जायजा लेने बालगंगा घाटी पहुंचे मुख्यमंत्री हरीश रावत को प्रभावितों के विरोध का सामना करना पड़ा। प्रभावित गनगर गांव की महिलाओं ने आरोप लगाया कि प्रशासन की ओर से उन्हें कोई मदद नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन
महिलाओं ने सड़क जाम कर सीएम को घेरने का प्रयास किया, तो वे वाहन से उतर कर पैदल आगे बढ़े। कुछ दूर खड़ी एसडीएम के वाहन से उन्हें हेलीपैड तक पहुंचाया गया। प्रशासन की ओर से प्रभावितों को जल्द मदद देने के आश्वासन पर एक घंटे बाद जाम खोला गया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हरीश रावत बुधवार को भिलंगना ब्लॉक में आई आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेने वहां पहुंचे थे। आपदा प्रभावित कोठियाड़ा गांव का भ्रमण करने के बाद वह सेंदुल, सिल्यारा और केमरा जा रहे थे, तो बीच में गनगर गांव की महिलाओं ने काफिले को रोककर मुख्यमंत्री को बताया कि प्रशासन की ओर से पीड़ितों को कोई राहत नहीं दी जा रही है। उन्होंने सीएम से गांव में हुए नुकसान का जायजा लेने का अनुरोध किया, लेकिन काफिला आगे बढ़ गया।
विज्ञापन
इससे गुस्साई गनगर और खोला की महिलाओं ने हेलीपैड जाते समय विस्थापन, नुकसान का मुआवजा और त्वरित सहायता राशि देने की मांग को लेकर सेंदुल-पटुड़गांव मोटर मार्ग पर जाम लगा कर सीएम का काफिला रोक दिया। महिलाओं ने कहा कि आपदा को पांच दिन बीत गए हैं, लेकिन कोई भी अधिकारी गांव नहीं पहुंचा है।
स्कूल और मंदिर में रह रहे लोगों को पानी तक नहीं मिल पा रहा है। काफी मनाने के बाद भी जब महिलाएं नहीं मानी, तो सीएम अपनी गाड़ी छोड़कर पैदल ही आगे बढ़ गए। रास्ते में खड़े एसडीएम के वाहन से उन्हें हेलीपैड पहुुंचाया गया। विधायक भीमलाल आर्य के काफी समझाने पर भी महिलाओं ने काफिला आगे नहीं बढ़ने दिया। डीएम इंदुधर बौड़ाई ने हर प्रभावित परिवारों को जल्द मदद देने का आश्वासन दिया, तो एक घंटे बाद जाम खोला गया।