फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Women angry over drinking water shortage

पेयजल किल्लत पर फूटा महिलाओं का गुस्सा

Sat, 07 Nov 2020 10:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Women angry over drinking water shortage
भिलंगना ब्लाक के सेंदुल गांव में पानी का संकट बना हुआ है, जिससे गांव की महिलाओं को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पेयजल समस्या से जल संस्थान को अवगत कराने पर भी जलापूर्ति नहीं होने पर गुस्साए महिलाएं चमियाला-घनसाली मोटर मार्ग पर धरने पर बैठ गई। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लिए कुछ समय पहले ही छह करोड़ की लागत से छतियारा-सेंदुल पेयजल योजना बनाई गई है। बावजूद लोगों को बूंद-बूंद पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि सोमवार तक जलापूर्ति सुचारु नहीं की गई, तो चमियाला मार्ग पर चक्का जाम किया जाएगा।
विज्ञापन

सेंदुल गांव में लंबे समय से पेयजल समस्या बनी हुई है। जल संस्थान से लगातार जलापूर्ति सुचारु कराने की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। संस्थान की इस लापरवाही से गुस्साई गांव की महिलाओं ने शनिवार को घनसाली-चमियाला मोटर मार्ग चक्का जाम किया। प्रधान सविता मैठाणी ने कहा कि सोमवार तक जलापूर्ति सुचारु नहीं कराई गई, तो उन्हें चक्का जाम करने को मजबूर होना पड़ेगा। धरने पर बैठने वालों में निर्मला देवी, लक्ष्मी देवी, भारत सिंह, प्रभुशरण, रुकमणि देवी, सत्येश्वरी देवी, मधु देवी, सुनीता देवी, रामी देवी, रामदासी देवी, जयेंद्री देवी, हरीश मैठाणी, अश्विन कुमार, दौलत राम, विजया देवी और वीना देवी आदि शामिल थे। वहीं ईई अभिषेक वर्मा का कहना है कि स्रोत से पेयजल आपूर्ति हो रही है, लाइन में कहीं कचरा फंसने आपूर्ति बाधित हो गई होगी। जेई और फिटर को चेकिंग के लिए भेजा गया है। लाइन से जल्द आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed