फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   When the hotel did not run in lockdown, the young man started intoxication

Tehri News: लॉकडाउन में होटल नहीं चला तो युवक शुरू किया नशा

Fri, 25 Nov 2022 10:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 25 Nov 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
When the hotel did not run in lockdown, the young man started intoxication
लॉकडाउन के दौरान होटल बंद होने से परेशान एक युवक ने नशा शुरू कर दिया। बाद में नशे के लिए पैसा नहीं होने पर उसने तस्करी शुरू कर दी। स्मैक के साथ गिरफ्तार युवक से पूछताछ में यह बात सामने आई है। पुलिस ने युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने पत्रकार वार्ता में बताया कि शुक्रवार को मुखबिर से मिली सूचना के बाद उसके बादशाहीथौल स्थित ढाबे में आरोपी गणेश चमोली निवासी सेमल्टा रानीचौरी की तलाशी ली गई तो उसके पास 5.57 ग्राम स्मैक बरामद की गई। इसकी कीमत करीब 1.20 लाख रुपये आंकी गई है। एसएसपी ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि कोरोनाकाल में लॉकडाउन के दौरान होटल नहीं चलने से वह परेशान हो गया था। ऐसे में उसने नशा शुरू किया और धीरे-धीरे वह उसका आदि हो गया। स्थिति इतनी बिगड़ी कि अब स्मैक के लिए पैसा नहीं होने पर उसने इसकी तस्करी शुरू कर दी। एसएसपी ने बताया कि युवक के खिलाफ पहले भी स्मैक की तस्करी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज है। उन्होंने बताया कि नशा तस्करी के खिलाफ अभियान तेज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed