फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Water will be available for two rupees in Bauri

बौराड़ी में दो रुपये लीटर मिलेगा पानी

Wed, 27 Jan 2021 10:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jan 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
Water will be available for two rupees in Bauri
पर्यटन नगरी नई टिहरी में नगर पालिका की ओर से पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए शुद्ध जल मुहैया करवाने के लिए पहला वाटर एटीएम शुरू कर दिया गया है। दो रुपये लीटर के हिसाब से लोग इस वाटर एटीएम से शुद्ध और शीतल पेयजल ले सकेंगे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव और नगर पालिकाध्यक्ष सीमा कृषाली ने बौराड़ी में लगे वाटर एटीएम का लोकार्पण किया। डीएम ने कहा कि नई टिहरी शहर में प्राकृतिक जल स्रोतों की कमी है। ऐसे में लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की यह अच्छी योजना है। पालिकाध्यक्ष कृषाली ने कहा कि प्रयोग सफल रहा तो नई टिहरी में भी वाटर एटीएम लगाया जाएगा। कार्यदायी संस्थान जल संस्थान के ईई सतीश नौटियाल ने बताया करीब छह लाख की लागत से वाटर एटीएम लगाया है। इसमें एक, दो और 10 रुपये के सिक्के डालने पर शुद्ध जल निकलेगा। इसके अलावा नियमित ग्राहकों के लिए कार्ड भी बनाया जाएगा। एक रुपये में 500 एमएल, दो रुपये में एक लीटर पानी मिलेगा। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी राजेंद्र सजवाण, सभासद विजय कठैत, प्रदीप रावत, पवन शाह, उर्मिला राणा, साजिदा, खेमराज रावत, अनीता थपलियाल, सतीश चमोली, शिव सिंह सजवाण, जेई प्रमोद नेगी और रूकम नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed