{"_id":"695a6cebaba1788b8709a2d0","slug":"volunteers-raised-awareness-among-people-about-cleanliness-tehri-news-c-50-1-nth1001-116632-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: स्वयं सेवियों ने स्वच्छता के लिए लोगों को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: स्वयं सेवियों ने स्वच्छता के लिए लोगों को किया जागरूक
Sun, 04 Jan 2026 07:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Sun, 04 Jan 2026 07:06 PM IST
विज्ञापन
विद्या मंदिर चमियाला और जीआईसी ठेला का एनएसएस शिविर
घनसाली (टिहरी)। अजय भट्ट सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज चमियाला और राजकीय इंटर कॉलेज ठेला के एनएसएस शिविर में स्वयं सेवियों ने सफाई अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
विद्या मंदिर इंटर कॉलेज चमियाला के एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी संजय बगियाल ने बताया स्वयं सेवियों ने श्रीकोट के ग्रामीणों को गांव के रास्ते, पेयजल स्रोत और घरों के आसपास स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया। नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद सिंह राणा ने कहा कि विद्या भारती से संबद्ध स्कूल छात्रों को संस्कारवान शिक्षा देने, चरित्र और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करते हैं।
शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य पिचपन सिंह मिश्रवाण ने भारतीय संस्कृति, मनोज शाह, भास्कर नेगी ने स्वयं सेवियों को नशा मुक्ति, सड़क सुरक्षा आदि की जानकारी दी। वन क्षेत्राधिकारी भगवती जोशी ने जंगलों को आग से बचाने, जंगली, जानवरों से सुरक्षा के बारे में बताया। इस मौके पर प्रधान दिनेश रावत, प्रधानाचार्य कैलाश भट्ट, केदार बिष्ट, प्रियंका रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
इधर भिलंगना ब्लॉक के जीआईसी ठेला का भगवाड़ा गांव में संचालित एनएसएस शिविर में पहुंचे भिलंगना ब्लॉक प्रमुख राजीव कंडारी ने स्वयं सेवियों से जनहित की जानकारी देने को कहा। इस मौके पर ग्राम प्रधान ललित बडोनी, रजनी बनियाल, देवेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।