फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Volunteers performed a demonstration of self-defense after conducting Shastra Pujan

Tehri News: शस्त्र पूजन कर स्वयंसेवकों ने किया आत्मरक्षा का प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 06:29 PM IST
विज्ञापन
Volunteers performed a demonstration of self-defense after conducting Shastra Pujan
नई टिहरी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के तहत रविवार को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई टिहरी में विजयादशमी उत्सव मनाया गया। इस दौरान शस्त्र पूजन के साथ स्वयंसेवकों ने आत्मरक्षा की विभिन्न क्रियाओं का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

नगर संघचालक सतीश थपलियाल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने भारत माता, संघ के प्रथम सरसंघचालक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार और द्वितीय सरसंघचालक माधव सदाशिव गोलवलकर के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। मुख्य वक्ता जिला प्रचारक दीपक ने संघ के उद्देश्यों, कार्यों और गतिविधियों की जानकारी दी। बताया राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ वर्षभर छह प्रमुख उत्सव मनाता है। नगर संघचालक थपलियाल ने कहा कि शाखा लगाने, गृह संपर्क करने और हिंदू समाज को जागरूक करने जैसे कार्यों में स्वयंसेवकों को सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। इस मौके पर नगर कार्यवाह रामानुजन बहुगुणा, डॉ. सुशील कोटनाला, शीशराम कोटियाल, बीडी कुनियाल, अनिल नैथानी, महेंद्र बिष्ट, चरण सिंह, वेणीमाधव, स्वराज पंवार, रंजन भंडारी, विवेक बधानी, अब्बल सिंह श्रीकोटी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed