फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Villagers stopped road construction work

ग्रामीणों ने रोका सड़क निर्माण का काम

Tue, 03 Nov 2020 10:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Villagers stopped road construction work
मुआवजा भुगतान नहीं मिलने के कारण माजफ-घोल्डानी सड़क का निर्माण अधर में लटका है। वर्ष 2018 में लोनिवि ने सड़क निर्माण के लिए माजफ गांव के 20 काश्तकारों की भूमि की रजिस्ट्री विभाग के नाम कर दी है, लेकिन मुआवजा न मिलने के कारण काश्तकार सड़क निर्माण का कार्य आगे नहीं बढ़ने दे रहे हैं।
विज्ञापन

प्रतापनगर विधानसभा के ओण, रैका और ढुंगमंदार पट्टी के दर्जनों गांव को जोड़ने वाले माजफ-घोल्डानी मोटर मार्ग का निर्माण लोनिवि की लापरवाही से पूरा नहीं हो पाया है। लोनिवि ने सड़क निर्माण के लिए अधिग्रहण की गई माजफ गांव के 20 ग्रामीणों की भूमि की रजिस्ट्री विभाग के नाम कर दी थी, लेकिन ग्रामीणों का मुआवजा नहीं मिल पाया। वर्ष 2013-14 में ओण, रैका और ढुंगमंदार पट्टी के गांवों को जोड़ने के लिए माजफ-घोल्डानी 12 किमी सड़क स्वीकृत हुई थी, लेकिन वनभूमि हस्तांतरण न होने के कारण सड़क का निर्माण समय पर शुरू नहीं हो पाया। वर्ष 2015-16 में वनभूमि की एनओसी मिल गई थी। लोनिवि बौराड़ी ने 2016 में टेंडर कर सड़क निर्माण शुरू करवाया था। घोल्डानी से माजफ की ओर छह किमी और माजफ से घोल्डानी की तरफ पांच किमी सड़क की कटिंग करवा दी है, लेकिन बीच में शेष 700 मीटर सड़क का निर्माण मुआवजा भुगतान न होने के कारण नहीं हो पा रहा है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुरारीलाल खंडवाल, पूर्व प्रधान द्वारिका प्रसाद भट्ट ने लोनिवि से काश्तकारों का मुआवजा भुगतान कर सड़क के अवशेष कार्य को शीघ्र पूरा करने की मांग की है।
विज्ञापन

काश्तकारों का मुआवजा भुगतान करने के लिए शासन को बीते 25 जून को 95 लाख 80 हजार का प्रस्ताव भेजा गया है। बजट मिलते ही भुगतान कर दिया जाएगा।
-केएस नेगी, ईई, लोनिवि प्रांतीय खंड बौराड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed