फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Villagers started a sit-in protest in the Collectorate for drinking water supply

Tehri News: पेयजल आपूर्ति के लिए कलेक्ट्रेट में ग्रामीणों ने किया धरना शुरू

Tue, 17 Dec 2024 05:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Tue, 17 Dec 2024 05:47 PM IST
विज्ञापन
Villagers started a sit-in protest in the Collectorate for drinking water supply
नई टिहरी। प्रतापनगर ब्लॉक के गरवाण गांव और खंबाखाल में नियमित पेयजल आपूर्ति नहीं होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। आंदोलनरत लोगों का कहना कि जब तक दोनों गांव में विधिवत पेयजल आपूर्ति सुचारू नहीं की जाती है, तब तक उनका धरना चलता रहेगा। जल्द समस्या समाधान नहीं होने पर उन्होंने भूख हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


गरवाण और खंबाखाल के ग्रामीण निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य रेखा असवाल के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचे और वहां धरने पर बैठे गए। रेखा असवाल ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत डांगी पेयजल योजना से इसी वर्ष गरवाण और खंबाखाल को जोड़ा गया। लंबे समय से गांवों में विधिवत पेयजल आपूर्ति सुचारू करने की मांग जल संस्थान से करते आ रहे हैं।
विज्ञापन

बीते मई और नवंबर में जिलाधिकारी और जल संस्थान के अधिशासी अभियंता को पत्र देकर समस्या से अवगत कराया गया है, लेकिन पेयजल समस्या का समाधान नहीं हो पाया। जिससे अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने को मजबूर होना पड़ा। दोनों गांव की आबादी करीब छह सौ से अधिक है, लेकिन पेयजल आपूर्ति बाधित रहने के कारण ग्रामीणों को पेयजल स्रोतों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। मुरलीधर सेमवाल, प्रेम सिंह असवाल, हरि प्रसाद भट्ट, कुंवर सिंह असवाल ने बताया कि हंस फाउंडेशन ने जल जीवन मिशन योजना में दोनों गांवों को पेयजल योजना से जोड़ने के लिए करीब एक करोड़ खर्च किए हैं। बावजूद गांवों में पेयजल की व्यवस्था में सुधार नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि जल संस्थान पेयजल बिल भेजने में लगा है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है। धरना देने वालों में कुंदन सिंह असवाल, बलवीर असवाल, मनोज असवाल, फूल सिंह, नत्थीराम बहुगुणा, विजयपाल सिंह, राकेश असवाल, महेंद्र प्रसाद भट्ट, राजवीर असवाल, महावीर असवाल, बचन सिंह, राम कुमार भट्ट शामिल रहे।






विभागीय अधिकारियों को आज बुधवार सुबह दोनों गांव में जाकर पेयजल लाइन के साथ घरों में आने वाले पानी की सप्लाई देखने को कहा गया है। जल्द ही दोनों गांवों की पेयजल आपूर्ति को ठीक कर दिया जाएगा।

प्रशांत भारद्वाज, अधिशासी अभियंता, जल संस्थान, टिहरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed