फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Villagers remained steadfast in their relay hunger strike for the second consecutive day to save grazing land.

Tehri News: चारागाह भूमि बचाने को दूसरे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे रहे ग्रामीण

Wed, 24 Jun 2026 06:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Wed, 24 Jun 2026 06:46 PM IST
विज्ञापन
Villagers remained steadfast in their relay hunger strike for the second consecutive day to save grazing land.
नीलामी प्रक्रिया पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल
विज्ञापन

कंडीसौड़ (टिहरी)। थौलधार ब्लॉक के बौर और राम गांव की चारागाह भूमि की प्रस्तावित नीलामी के विरोध में स्थानीय लोगों का आंदोलन थमने का नाम नहीं ले रहा है। पैतृक भूमि को बचाने की मांग को लेकर ग्रामीण बुधवार को दूसरे दिन भी सुल्याधार में क्रमिक अनशन पर डटे रहे। आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द नीलामी प्रक्रिया निरस्त नहीं की गई तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा।
जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन की ओर से बौर और राम गांव की करीब 80 नाली चारागाह भूमि की नीलामी के लिए हाल ही में निविदाएं आमंत्रित की गई थी। ग्राम पंचायतों की सहमति के बिना भूमि नीलामी की प्रक्रिया शुरू किए जाने की जानकारी मिलने पर क्षेत्र के लोग गुस्से में है। विरोध में 19 जून से स्थानीय लोग आंदोलनरत हैं।
विज्ञापन

पैतृक भूमि संरक्षण समिति के बैनर तले बीते दिन से सुल्याधार में क्रमिक अनशन शुरू किया, जो बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर आयोजित बैठक में वक्ताओं ने सरकार और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उनका कहना है सरकार भू-कानून लागू होने का दावा कर प्रदेश की भूमि को सुरक्षित रखने की बात कर रही है वहीं दूसरी ओर गांवों की चारागाह भूमि को नीलामी के माध्यम से बेचने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बौर और राम गांव की यह भूमि वर्षों से स्थानीय लोगों की आजीविका, पशुपालन और सामाजिक जरूरतों को पूरा करने का काम करती आ रही है । ऐसे में जनभावनाओं की अनदेखी कर भूमि की नीलामी करना उचित नहीं है। उन्होंने शासन और प्रशासन से नीलामी प्रक्रिया को तत्काल निरस्त करने की मांग की। क्रमिक अनशन पर नत्थी सिंह कैंतुरा, अभिषेक कठैत, सोबत सिंह सजवाण, शीशपाल सिंह राणा, जीत सिंह चौहान बैठे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed