फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Villagers have started a relay hunger strike to save the grazing land.

Tehri News: चारागाह बचाने के लिए ग्रामीणों ने किया क्रमिक अनशन शुरू

Tue, 23 Jun 2026 07:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Tue, 23 Jun 2026 07:03 PM IST
विज्ञापन
Villagers have started a relay hunger strike to save the grazing land.
बौर और राम गांव में भूमि नीलामी के विरोध में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा
विज्ञापन

जल्द नीलामी की प्रक्रिया निरस्त नहीं करने पर उग्र आंदोलन की मांग
कंडीसौड़ (टिहरी)। बौर और राम गांव की चारागाह की भूमि नीलामी के विरोध में थौलधार क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों ने सुल्याधार में क्रमिक अनशन शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से नीलामी की प्रक्रिया जल्द निरस्त करने की मांग की। ऐसा न करने पर उग्र आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी।
बौर और राम गांव की चारागाह की भूमि नीलामी के विरोध में स्थानीय लोग कई दिनों से आंदोलनतर हैं। पैतृक भूमि संरक्षण समिति के बैनरतले स्थानीय लोगों ने मांग के समर्थन में मंगलवार से सुल्याधार में क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। धरना स्थल पर हुई बैठक में स्थानीय लोगों ने चारागाह भूमि नीलामी करने पर सरकार की मंशा पर सवाल उठाए।
विज्ञापन

कहा भूमि की खरीद फरोख्त के लिए सरकार भू-कानून लागू होने का डंका पीट रही है लेकिन बौर और राम गांव की लगभग 80 नाली भूमि पूंजी पत्तियों को बेचने पर सरकार आमादा है। कहा यदि उक्त भूमि पर अस्पताल, स्कूल या फिर किसी अन्य सरकारी संस्था का निर्माण किया जाता है तो स्थानीय लोग स्वागत करेंगे। उन्होंने शासन-प्रशासन से जन भावनाओं के अनुरूप नीलामी की प्रक्रिया जल्द निरस्त करने की मांग की है। क्रमिक अनशन पर दिनेश भंडारी, युद्धवीर सिंह रावत, ऋषि भट्ट, अतर सिंह तोमर, शीशपाल राणा, राजेंद्र नेगी, नरेंद्र सिंह नेगी, रवि कैंतुरा, उषा देवी, गणेशी देवी, विक्रम सिंह, सूर्या सिंह कैंतुरा, कुलदीप सिंह नेगी आदि बैठे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed